फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु टिप्स: घर पर भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, रिश्तों में आती हैं मुश्किलें

Tue, 03 Nov 2020 08:28 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 03 Nov 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
vastu tips These things should not be kept at home it causes rift in family relationships
vastu tips

वास्तु में घर के निर्माण के नियमों के साथ यह भी बताया गया है कि कौन सी चीज कहां रखनी चाहिए। घर में सुख-समृद्धि और पारिवारिक शांति के लिए वास्तु का सही होना बहतु आवश्यक होता है। वास्तु दोष लगने पर आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमारे घर में बहुत सारी ऐसी चीजें होती हैं, जो नकारात्मकता लाती हैं। इसलिए घर में सजावट करते समय वस्तुओं को सही तरह से जांचना आवश्यक होता है। वास्तु के अनुसार हमारे घर में मौजूद बहुत सारी चीजें ऐसी होती है, जो वास्तु दोष उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए इन चीजों को अपने घर में नहीं रखना चाहिए।








 

vastu tips These things should not be kept at home it causes rift in family relationships
सांकेतिक तस्वीर

वास्तु के अनुसार टूटी या खंडित चीजों को घर में रखने से नकारात्मकता आती है। किसी भी टूटी हुई वस्तु को तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए या फिर घर से बाहर कर देना चाहिए। खासतौर पर कांच की टूटी चीजें घर में बिलकुल नहीं रखनी चाहिए।  टूटी चीजें घर में रखने से नकारात्मकता आएगी। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आजकल बाजारों में सजावट की कुछ ऐसी चीजें मिलती हैं, जो नुकीली होती है और बनावट से कारण टूटी हुई लगती हैं। ऐसी वस्तुएं भी घर में नहीं रखनी चाहिए। इससे आपको धन से संबंधित परेशानयां हो सकती हैं।

vastu tips These things should not be kept at home it causes rift in family relationships
बंजर भूमि,खंडहर आदि की तस्वीरे घर में नहीं लगानी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घर में कभी भी खंडहर, टूटे हुए घर, आग लगे हुए जंगल और तेज-तूफान, बंजर भूमि आदि की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीरों को बार-बार देखने पर मन में नकारात्मकता आती है, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच तकरार बढ़ जाती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips These things should not be kept at home it causes rift in family relationships
घर में कैक्टस नहीं लगाना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

घर में कभी भी ऐसे पौधे नहीं लगाने चाहिए जिनसे दूध निकलता हो। घर में कैक्टस यानि कांटेदार पौधे बिलकुल नहीं रखने चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद की स्थिति बनती है। जिसके कारण परिवार में मनमुटाव हो सकता है। अगर आपके यहां कांटेदार पौधे हैं तो उन्हें तुरंत घर से बाहर करना चाहिए। 

विज्ञापन
vastu tips These things should not be kept at home it causes rift in family relationships
प्रतीकात्मक तस्वीर
कुछ लोगों को ऐतिहासिक इमारतों के चित्र या फिर पुरानी स्मृतियां रखने का बहतु शौक होता है। लोग अपने घर में पशुओं की खाल के बने हुए मुखौटे आदि भी रखते हैं। लेकिन ये चीजें अपने घर में रखना सही नहीं रहता है। इन चीजों से नकारात्मक ऊर्जा आती है। अगर आपने किसी जानवर का मुखौटा आदि घर में लगाया हुआ है, तो खासतौर पर ध्यान रखें कि वह पशु आक्रामक मुद्रा में न हो। अगर आपको ऐसी चीजें अपने घर में रखने के शौक है, तो उन्हें नियमित रुप से नमक मिले पानी से साफ करना चाहिए।  


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed