{"_id":"5f6b019c609d9577595068ae","slug":"these-three-zodiac-signs-have-leadership-qualities-and-think-different-from-others","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ अलग ही करते हैं इन तीन राशियों के लोग, नेतृत्व क्षमता के होते हैं धनी","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
कुछ अलग ही करते हैं इन तीन राशियों के लोग, नेतृत्व क्षमता के होते हैं धनी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नेतृत्व क्षमता की धनी होती हैं ये 3 राशियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भीड़ का नेतृत्व करने की क्षमता बहुत ही कम लोगों के हाथों में होती है। नेतृत्व करने का गुण ऐसा गुण है जो बहुत ही कम लोगों के पास होता है। जिन लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता होती है वे हमेशा भीड़ से हटकर कुछ अलग तरह की सोच रखते हैं। नेतृत्व करने वाला हमेशा दूसरों का मार्ग दिखाता है। जिन लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता होती है उनके गुण दूसरों से अलग होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में कुछ ऐसी राशियां होती हैं जो जातक को उसकी एक अलग पहचान दिलाते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 3 राशियां ऐसी होती है जिनमें नेतृत्व करने की क्षमता और कुछ अलग कर अपनी पहचान बनाती हैं। आइए जानते हैं कौन सी होती हैं ऐसी तीन राशियां...
मेष राशि
सभी 12 राशियों में मेष राशि पहले क्रम की राशि होती है। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। मंगल ग्रह के स्वभाव के कारण मेष राशि पर इस ग्रह का प्रभाव रहता है। मंगल ग्रह को ऊर्जा और जोश का प्रतीक माना गया है। ऐसे में मेष राशि के जातकों पर मंगल ग्रह के स्वभाव का प्रभाव पड़ता है। ऐसे में मेष राशि के जातक बहुत ही साहसी और जोशीले स्वभाव होते हैं।
3 of 4
सिंह राशि
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों में नेतृत्व करने की क्षमता और बिना डरे किसी भी काम को करने की क्षमता होती है। इस राशि के जातकों पर सूर्य का प्रभाव रहता है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को हमेशा मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों में राजा का दर्जा प्राप्त है साथ ही सूर्य पद, प्रतिष्ठा और सम्मान का कारक ग्रह है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों में नेतृत्व क्षमता का अभाव नहीं रहता है। इस राशि के लोग आगे बढ़कर चुनौतियों का सामना बहुत ही मजूबती के साथ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राशि
वृश्चिक राशि
वृश्चितक राशि के जातकों पर भी मंगल का प्रभाव रहता है। जिस कारण से इस राशि के जातक काफी ऊर्जावान और साहसी स्वभाव के होते हैं। वृश्चिक राशि के जातक कठोर और बड़े निर्णय लेने से पीछे नहीं हटतें चाहे परिणाम उनके पक्ष में ही क्यों ना हो। ये लोग हमेशा लीक से हटकर सोचते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।