फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हो रही है मान हानि या पिता से बढ़ गए हैं मतभेद, तो सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार को करें ये उपाय

Sat, 05 Jun 2021 10:22 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 05 Jun 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
These measures should be taken to strengthen the Sun
सूर्य देव

हर व्यक्ति को रिश्ते और मान-सम्मान सबसे ज्यादा प्यारा होता है। इन दोनों ही चीजों के बनाए रखने के लिए व्यक्ति का पूरा जीवन निकल जाता है तो वहीं रिश्तों में दरार आने और मान-सम्मान को ठेस लगने में जरा सी देर नहीं लगती है। कई बार हमारे जीवन में बिन वजह की कड़वाहट घुलने लगती है और मान-सम्मान को हानि हो जाती है। यह दोनों ही परिस्थितियां व्यक्ति के लिए बहुत ही अखरती हैं। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि इन परिस्थितियों का संबंध ग्रहों से भी होता है। सूर्य को मान-सम्मान और पिता-पुत्र के संबंधों से जोड़कर देखा जाता है। यदि किसी की कुंडली में सूर्य बुरा प्रभाव दे रहा हो तो व्यक्ति के पिता से मतभेद बढ़ सकते हैं साथ ही मान-सम्मान में कमी आती है। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसी समस्याएं हो रही हैं तो सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार को कुछ उपाय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय। 

These measures should be taken to strengthen the Sun
Surya Arghya

तांबे के लोटे से सूर्य को जल दें
यदि किसी की कुंडली में सूर्य अशुभ फल प्रदान कर रहा है या फिर उसे मान हानि का सामना करना पड़ रहा है तो जातक को प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करना चाहिए। जल में रोली, लाल पुष्प और थोड़ा सा मीठा मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते समय गायत्री मंत्र या फिर सूर्य मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही अपने पिता का सम्मान करना चाहिए। इससे आपका सूर्य मजबूत होता है और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। यदि यह कार्य प्रतिदिन नहीं कर सकते हैं तो प्रत्येक रविवार को अवश्य करें क्योंकि रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित किया जाता है। 

These measures should be taken to strengthen the Sun
सूर्य देव

रविवार के सुबह आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें
रविवार के दिन प्रातः जल्दी उठकर सूर्योदय के समय सूर्य को जल देना चाहिए और वहीं बैठकर आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। सूर्य को मजबूत बनाने के लिए आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करना बहुत ही शुभकारी रहता है। यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य कमजोर हो उन्हें रविवार के दिन भोजन में नमक का सेवन नहीं करना चाहिए साथ ही हो सके तो रविवार का व्रत रखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These measures should be taken to strengthen the Sun
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए जल में खसखस या लाल रंग का फूल डालकर स्नान करना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पानी में खसखस या लाल फूल डालकर स्नान करें
यदि कोई जातक सूर्य के अशुभ प्रभाव से पीड़ित है तो उसे प्रतिदिन जल में खसखस या फिर लाल रंग के पुष्प डालकर स्नान करना चाहिए। इससे सूर्य के गुणों में वृद्धि होती है, जिससे आपके पिता की सेहत अच्छी होती है और आपके साथ उनका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होती है। सूर्य के मजबूत करने के लिए तांबा, गुड़, मसूर की दाल, गेहूं आदि चीजों का दान करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed