फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काली हल्दी के ये कारगर उपाय, दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और व्यापार में तरक्की

Fri, 11 Jun 2021 10:36 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 11 Jun 2021 10:36 AM IST
सार

पीली हल्दी की तरह काली हल्दी भी होती है बहुत उपयोगी। समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इसके उपाय मानें जाते हैं बहुत कारगर

विज्ञापन
take these astrological measures to get money and success in business
kali haldi - फोटो : social media

पीली हल्दी के बारे में तो प्रत्येक व्यक्ति को पता होता है क्योंकि इसका प्रयोग खाने में तो किया ही जाता है साथ ही में हर शुभ कार्य और पूजा पाठ में भी पीली हल्दी का प्रयोग करते हैं। ज्योतिष में भी पीली हल्दी का महत्व माना जाता है लेकिन बहुत ही कम लोग होते हैं जिन्हें काली हल्दी के विषय में पता होता है। आप जानते हैं कि काली हल्दी भी बहुत उपयोगी होती है। इसका प्रयोग करके आप धन और व्यापार में आने वाली समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। काली हल्दी के उपायों को बहुत ही कारगर माना जाता है। मान्यता है कि इन उपायों को अपनाकर आप धन प्राप्ति के साथ व्यापार में तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय

take these astrological measures to get money and success in business
black turmeric
धन-संपत्ति पाने के लिए काली हल्दी का उपाय 

किसी माह में शुक्ल पक्ष के पहले शुक्रवार को काली हल्दी, नागकेशर और सिंदूर को एक चांदी की डिब्बी में रखकर मंदिर में जाएं और मां लक्ष्मी मंदिर के चरणों से स्पर्श करवाकर वापस घर लाकर तिजोरी या अपने धन रखने के स्थान पर रख दें। इससे आपके घर के फालतू खर्च रुकते हैं और घर में बरकत आती है। 

take these astrological measures to get money and success in business
black turmeric
व्यवसाय में हानि से बचने के उपाय

यदि आपको व्यापार में बार-बार हानि का सामना करना पड़ रहा है और प्रयास करने के बावजूद भी परिस्थितियां प्रतिकूल बनी हुई हैं तो काली हल्दी का यह उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए काली हल्दी को पीसकर उसमें केसर और किसी पवित्र नदी का जल मिला लें। अब इस मिश्रण से कार्यस्थल पर लगी हुई मशीनों या जिन चीजों के जरिए आप काम करते हैं उन पर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। यह कार्य आपको माह के पहले बुधवार को करना है। इससे व्यापार में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती है और व्यापार में उन्नति होने लगती है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
take these astrological measures to get money and success in business
kali haldi - फोटो : social media
यह कार्य करने से होगी व्यवसाय में तरक्की

यदि व्यवसाय में धन हानि हो रही है तो शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार को काली हल्दी की गांठ, 11 अभिमंत्रित गोमती चक्र, एक चांदी का सिक्का और 11 अभिमंत्रित कौड़ियां लेकर उन्हें एक पीले कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। इस पोटली को अपने दाएं हाथ में रखकर 'ॐ नमो भगवते वासुदेव नमः' मंत्र का एक माला जाप करें। जाप पूर्ण हो जाने के बाद इस पोटली को अपने धन रखने के स्थान पर रख दें। इससे आपके व्यवसाय में तरक्की होगी और रुपए पैसों की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होने लगेगी। यह उपाय बहुत कारगर माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed