फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन चार राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, राह में आएंगी चुनौतियां, हो जाएं सावधान

Mon, 19 Apr 2021 06:39 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 19 Apr 2021 06:39 AM IST
विज्ञापन
Saptahik Rashifal 19 to 25 April 2021 these four signs may get hurdles
साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 अप्रैल 2021) - फोटो : rashifal

Saptahik Rashifal (19-25 April 2021): ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह चार राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस सप्ताह मेष, सिंह, तुला और मीन इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन राशियों के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं इन चार राशियों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल माह का यह सप्ताह।

Saptahik Rashifal 19 to 25 April 2021 these four signs may get hurdles
मेष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि: राह में आएंगी कई चुनौतियां


यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं है। इस सप्ताह अनजान भय सताता रहेगा। इस सप्ताह आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी जिम्मेदारियों का अत्यधिक बोझ रहेगा। अति व्यस्तता के चलते परिवार के लिए भी समय न निकाल पाने के चलते मन में खिन्नता बनी रहेगी।

अनावश्यक यात्रा करने से बचें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र में अथवा स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता के लिए अत्यधिक श्रम की आवश्यकता रहेगी।

Saptahik Rashifal 19 to 25 April 2021 these four signs may get hurdles
सिंह साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि: सोच-समझकर लेना होगा निर्णय


सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। रिश्तों की नाजुक डोर को टूटने से बचाना होगा, अन्यथा एक छोटी सी बात पर सालों से बने बनाए संबंध खत्म हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र हो या घर परिवार किसी भी सूरत में अभिमान करने से बचें। कारोबार में बेहतर रणनीति बनाते हुए आगे बढ़ने पर सफलता प्राप्त होगी लेकिन व्यवसाय अथवा प्रापर्टी में धन निवेश करते समय किसी विशेषज्ञ की राय लेना न भूलें।

जो लोग बीमार चल रहे थे, उनकी सेहत में सकारात्मक सुधार होगा। सप्ताह के अंत में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर अपने कंपटीटर्स को पीछे छोड़ने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंधों को मजबूत करने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saptahik Rashifal 19 to 25 April 2021 these four signs may get hurdles
तुला साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि: सेहत का रखें ख्याल


इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखना होगा। सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। अपनी इम्युनिटी पर पूरा ध्यान दें और किसी भी प्रकार के नशे आदि से दूर रहें। यदि किसी कार्य को करने में स्वयं को सहज या सक्षम न पाते हों तो बगैर किसी संकोच के न कहना आपको सीखना होगा।

सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो सकता है। इस दौरान अपने माता-पिता की जरूरतों पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में अपने लव पार्टनर की भावनाओं को नजरंदाज न करें।

विज्ञापन
Saptahik Rashifal 19 to 25 April 2021 these four signs may get hurdles
मीन साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया

मीन राशि: लंबी यात्रा से करें परहेज

इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की जरूरत है। यदि अत्यंत आवश्यक हो तो यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखें। सप्ताह के प्रारंभ में करिअर और कारोबार को लेकर मन चिंतित रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए श्रम के साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा। सप्ताह के अंत में आय से अधिक खर्च करने पर मन खिन्न रहेगा।

किसी व्यक्ति से ज्यादा अपेक्षा न पालें, अन्यथा उपेक्षा होने पर मानसिक कष्ट मिल सकता है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed