फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Retrogade Shukra 2022: 4 जनवरी को शुक्र होंगे अस्त, फिर भी इन तीन राशियों को मिलेगा लाभ

Mon, 03 Jan 2022 01:49 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 01:49 PM IST
सार

Retrogade Shukra 2022: साल 2022 में ग्रहों के कई गोचर होने हैं। इस दौरान 12 राशियों में से तीन राशियां ऐसी हैं जिसके लिए शुक्र कि अस्त अवस्था शुभ परिणाम प्रदान करेगा। आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां- 
 

विज्ञापन
Retrograde Shukra Venus retrograde on January 4 yet these three zodiac signs get benefits
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला।

Retrogade Shukra 2022: साल 2022 में ग्रहों के कई गोचर होने हैं। इनमें से कुछ सीधी चल चलेंगे और कुछ वक्री दशा में चलेंगे। इसी में प्रमुख ग्रह शुक्र 4 जनवरी को अस्त होने जा रहा है। शुक्र ग्रह अस्त अवस्था में धनु राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र धनु राशि में विराजित होते ही सूर्य ग्रह के करीब होंगे और अस्त की इस अवस्था के कारण शुक्र शक्तिहीन हो जाएंगे। इस दौरान 12 राशियों में से तीन राशियां ऐसी हैं जिसके लिए शुक्र कि अस्त अवस्था शुभ परिणाम प्रदान करेगा। आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां- 

Retrograde Shukra Venus retrograde on January 4 yet these three zodiac signs get benefits
मिथुन

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के शुक्र कि अस्त अवस्था फलदायी होगी। कार्यसंबंधी मामलों की बात करें तो मिथुन राशि के जातकों कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही आपके अधिकारी आपके कार्य कि प्रशंसा करेंगे। यदि मिथुन राशि के जातक व्यापार से जुड़े हैं तो 4 जनवरी से आपको लाभ की प्राप्ति की संभावना है। आर्थिक जीवन की बात करें तो इस हिसाब से धन की बचत करने में भी सक्षम होंगे। कड़ी मेहनत के कारण आपके आर्थिक उन्नति का मार्ग खुलेगा। 

Retrograde Shukra Venus retrograde on January 4 yet these three zodiac signs get benefits
राशि

कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों की बात अकरें तो शुक्र इस राशि के चौथे भाव में अस्त होंगें जो इनके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। कन्या राशि के जातकों को अपनी मेहनत का शुभ परिणाम प्राप्त होने कि संभावना है। शुक्र अस्त की अवधि में कुछ नए दोस्त बनने की भी संभावना है। कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग भी नजर आ रहे हैं। शुक्र अस्त की अवधि के दौरान आमदनी में वृद्धि के प्रबल आसार हैं। आप आसानी से धन की बचत कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Retrograde Shukra Venus retrograde on January 4 yet these three zodiac signs get benefits
राशि

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र की ये स्थिति जीवन में सफलता लेकर आएगी। शुक्र की अस्त अवधि आपके लिए बहुत भाग्यशाली साबित हो सकती है। करियर की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। दफ्तर में आपके कार्य कि सराहना होगी और आपको सफलता भी प्राप्त होगी। कुंभ राशि के जो जातक  व्यापारी हैं उनको शुभ की यह स्थिति उच्च लाभ दिलाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed