Leo Horoscope 2022: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करियर (Leo Career Horoscope 2022)
करियर के दृष्टिकोण से यह वर्ष मिलाजुला रहने की संभावना है। वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इस दौरान आप अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। मई के पश्चात आप कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सप्तम भाव में गुरु की स्थिति के कारण आप अपने काम और पेशे में काफी प्रगति करेंगे। यदि आप साझेदारी में किसी काम से जुड़े हैं तो आय के नए स्रोत होने मिलने के भी प्रबल संकेत हैं। आपको वांछित लाभ प्राप्त होगा और आप अपने व्यवसाय से संतुष्ट रहने वाले हैं। जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं उन्हें कार्यस्थल पर अधिक मान सम्मान मिलेगा। साथ ही साल के उत्तरार्ध में थोड़ा प्रतिकूल परिणाम मिलने की आशंका है। इस अवधि के दौरान आपके शत्रु आपके लिए बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, लेकिन छठे भाव पर शनि के सकारात्मक प्रभाव के कारण आपके काम और पेशे पर इसका कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
परिवार
सिंह जातकों के परिवार में इस वर्ष सामंजस्य बना रहेगा तो कभी-कभी परिवार में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। इस साल सिंह जातकों को अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। विवाहित सिंह राशि के जातकों को दूसरे संतान की खुशी मिल सकती है। इसके अलावा विवाह के लिहाज से भी सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से बेहद सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि वह आपके जीवन में किसी प्रकार की मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।
आर्थिक स्थिति
यह साल आर्थिक मामले में मिश्रित प्रभाव देने वाला रहेगा लेकिन इस साल आप से खर्चे अधिक रहने से आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इस साल आपको अपनी आमदनी बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान देना होगा अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है जून से अक्टूबर के दौरान आपके पास पैसे का अच्छा स्रोत होगा और आप अच्छा धन अर्जित करने में सफल हो पाएंगे। अप्रैल के बाद की समया वधि बेहद ही शुभ रहने वाली है और यह इंगित करता है कि आप इस अवधि के दौरान पेशेवर रूप से या दोस्तों, जीवनसाथी या पेशेवर भागीदारों के माध्यम से धन अर्जित करने में भी कामयाब रहने वाले हैं।
परीक्षा-प्रतियोगिता
पढ़ाई के क्षेत्र में इस वर्ष मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको पढ़ाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। किसी कारण से आपकी पढ़ाई प्रभावित होगी। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अप्रैल के पश्चात का समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को वांछित संस्थानों में दाखिला मिल सकता है। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते हैं, उन्हें साल के आखिरी भाग में यानी सितंबर से दिसंबर तक इस सन्दर्भ में शुभ समाचार हासिल हो सकता है।