फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सप्ताह मिथुन राशि वालों के व्यक्तिगत संबंधों में होंगे बदलाव, जानें अपनी राशि

Mon, 20 Mar 2017 12:47 PM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Mon, 20 Mar 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 20 march to 26 march
राशि
इस सप्ताह अधिकतर राशि वालों के जीवन में ​परिवर्तन हो सकते हैं। किसकी जीवन में होंगे अच्छे परिवर्तन और ​किनके जीवन में आने वाला है चुनौतियों का दौर।

मेष राश‌ि: किसी पर दस्तावेज पर दस्तखत करने से पहले सोच लें

weekly rashiphal 20 march to 26 march
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

इस सप्ताह आप काफी भावनात्मक समय गुज़ारेंगे। आप किसी पुराने दोस्त या प्यार के साथ पुन: जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस सप्ताह आप में से कई लोगों के लिए एक नए रिश्ते में बंधने की पूरी संभावना है। आप ज्यादा समय बाहर जाएंगे और नए लोगों से भी मिलेंगे। आपको नई चीज़ों की खोज करना पसंद है जो आप इस वक्त कर रहे हैं। काम के मामले में किसी भी दस्तावेज़ पर दस्तख़त करने से पहले दो बार सोच लें।

वृष राश‌ि: समस्याओं का समाधान निकालनें में सफल होंगे

weekly rashiphal 20 march to 26 march
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

इस सप्ताह आप निजी स्तर पर सभी समस्याओं का समाधान सफलतापूर्वक खोज निकालेंगे| आपको यह आभास भी होगा कि यह सभी समस्याएँ अस्थायी है| इस सप्ताह आप पाएँगे कि आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी| पूर्व में किए गए धन-निवेश से लाभ होने से यह विकास होगा| हालांकि सप्ताह के अंत में आपकी राह में कुछ रुकावटें पैदा हो सकती है लेकिन आप उन्हें पार कर सकेंगे| ऑफिस में कार्यभार के चलते और निजी जीवन में मामूली मसलों के चलते आप थोड़े से चिंतित रहेंगे| इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान देने की ज़रुरत है| अपने संबंधों में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए ज़रूरी है कि आप साथी का विश्वास न तोड़े|

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: व्यक्तिगत संबंधों में परिवर्तन के आसार

weekly rashiphal 20 march to 26 march
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

इस सप्ताह आपके व्यक्तिगत संबंधों में सुखद परिवर्तन आने के आसार हैं| आप पाएंगे कि आपका कोई पुराना मित्र आपसे संपर्क करने का प्रयास कर रहा है| हो सकता है कि आप अपने इस मित्र को अपने घर में आमंत्रित करें और आप दोनों अपने पुराने दिनों को याद कर खुशियाँ बटोरें| कामकाजी जीवन सामान्य बने रहने के आसार हैं। आपका रोमांटिक जीवन भी अच्छा रहेगा, साथी का भरपूर सहयोग आपको मिल सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि: शुभ रहेगा सप्ताह

weekly rashiphal 20 march to 26 march
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

पिछले कुछ दिनों से यदि कोई समस्या आपको विचलित कर रही है तो इस समस्या का अंत इस सप्ताह होने की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपकी ज़िन्दगी में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी, इसकी भी संभावना है। परिवार के साथ समय बिता सकेंगे जिससे उन्हें खुशियां प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर भी आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप आसानी से अपने लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं। कुल मिलाकर आपके लिये इस हफ्ते का समय काफी शुभ कहा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed