फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (27 जुलाई से 02 अगस्त): जुलाई के अंतिम सप्ताह में इस दिन जरा बचके...

Mon, 27 Jul 2020 06:52 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 27 Jul 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 27 july to 2 august impact on your rashi
साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। घर में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता के योग। नव दंपति के लिए भी संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत प्रभाव पड़ सकता है ध्यान रखें। इस अवधि के मध्य झगड़े विवाद एवं कोर्ट कचहरी के मामलों से बचें। सप्ताह की 30 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly rashifal weekly horoscope 27 july to 2 august impact on your rashi
राशि

वृषभ राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आरंभ में आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। ऐसे गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य की दृष्टि से नजला जुखाम आदि से बचें। सप्ताह के मध्य उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास भी सार्थक रहेंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करते रहेंगे तो सर्वाधिक सफलता मिलेगी। सप्ताह की 27 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly rashifal weekly horoscope 27 july to 2 august impact on your rashi
मिथुन

मिथुन राशि- सप्ताह का आरंभ विद्यार्थियों के लिए अच्छे समाचार लेकर आने वाला है। प्रतियोगी छात्रों के लिए विदेशी कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन करना और बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी, विवाह भी कर सकते हैं। अपनी शक्ति एवं सामर्थ्य का भरपूर उपयोग करते रहेंगे तो सफलता कदम चूमेगी। सप्ताह के मध्य का काल दैनिक व्यापारियों के लिए वरदान की तरह है। सप्ताह की 30 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 27 july to 2 august impact on your rashi
राशि

कर्क राशि- सप्ताह के आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा किंतु, मकान अथवा वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मेल जोल बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति और नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सप्ताह का मध्य अपेक्षाकृत और बेहतरीन सफलता वाला सिद्ध होगा। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह की 28 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 27 july to 2 august impact on your rashi
राशि

सिंह राशि- सप्ताह के आरंभ से ही अपनी ऊर्जा शक्ति एवं सौम्य स्वभाव के बलपर विषम परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करेंगे। आपकी योजनाएं कारगर तो सिद्ध होगी किंतु परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद पैदा होने दें। सप्ताह के मध्य मकान वाहन के क्रय का सपना पूर्ण होगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। व्यापारिक वर्ग के लिए समय और भी बेहतर रहेगा। नए कार्य आरंभ करने के लिए बेहतर अवसर। सप्ताह की 30 तारीख को रहें जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed