हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए दिसंबर माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशिः मतभेदों में गुजरेगा सप्ताह का मध्य भाग
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
प्रेम संबंधों के नजरिए से ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभ भले ही बेहतरीन हो, लेकिन सप्ताह का दूसरा भाग मतभेदों में गुजर सकता है। तीसरे भाग में आपके संबंध सामान्य से बने रह सकते हैं। जिन लोगों के प्रेम संबंध रुखे चल रहे हैं, उन्हें प्रेमी जीवन में लचीलापन लाने की आवश्यकता है।
वृष राशिः विचलित रहेगा मन
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
आपके प्रेम संबंध जो अभी तक चले आ रहे थे वह अब किसी से छिपे नहीं रह सकते हैं। उनके बारे में सभी को पता लग सकता है और यह बात आपका पूर्व प्रेमी ही जगजाहिर कर सकता है। सप्ताह के पहले भाग में आपका मन काफी विचलित और परेशान रह सकता है, लेकिन सप्ताह का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में फिर से आप किसी बात को लेकर दुखी हो सकते हैं अथवा किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।
मिथुन राशिः प्रेमी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
कुल मिलाकर आपके लिए ये सप्ताह अनुकूल फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। आप अपने प्रेमी के साथ का भरपूर आनंद उठाएंगे और आप सप्ताहांत में कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपके साथ कुछेक अन्य प्रेमी जोड़े भी जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन आपके प्रेमी को शायद इस बात पर ऐतराज हो सकता है क्योंकि वह कुछ समय केवल आपके ही साथ बिताना चाहेगा और इन पलों को किसी अन्य के साथ बांटना नहीं चाहेगा।
कर्क राशिः प्लानिंग करनी पड़ सकती है रद्द
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
अपने प्रेमी जीवन में किसी दूसरे की भागीदारी या रोकाटोकी को आप बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगे, लेकिन आपको प्रत्यक्ष रूप से ऐसी कोई बात नहीं करनी चाहिए, जिसका प्रतिकूल प्रभाव आपके प्रेमी पर पड़े। अपने प्रेमी के सम्मुख मुस्कुराते रहें, ताकि उसे शक भी ना हो कि आप उसके किसी मित्र को नापसंद करते हैं। सप्ताह के अंत में पैसे की वजह से हाथ तंग रह सकता है, जिससे आपको अपनी प्लानिंग रद्द करनी पड सकती है।