फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तीन 3 राशि के कुंवारों को हो सकता है इस हफ्ते प्यार

Fri, 21 Oct 2016 03:44 PM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री Updated Fri, 21 Oct 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 21 to 28 october 2016
प्‍यार - फोटो : getty images
इस हफ्ते स‌ितारों की चाल बताती है क‌ि कुछ राश‌ियों में प्रेम संबंध शुरु होने के योग बन रहे हैं। जबक‌ि कुछ राश‌ियों में उनका प्रेम प्रगाढ़ होने का योग है। देख‌िए आपके प्रेम संबंध के ल‌िए यह हफ्ता कैसा है।

मेष राशि: प्यार से भरपूर रहेगा यह सप्ताह

weekly love astrology 21 to 28 october 2016
मेष राश‌ि

आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा यदि आप अपने बदलते भावों को नियंत्रण में रखते हैं।कई बार अच्छा समय भी व्यक्ति को भाता नहीं हैं और उसमें भी शक व संदेह की सुई घूमाते रहते हैं।आप अपने अच्छे समय को अच्छे से बिताने का प्रयास करें और प्रेमी को भी यकीन दिलाएं कि वास्तव में आप इस सप्ताह को प्रेम की बारिश से भिगोना चाहते हैं। आप दोनों त्यौहारों के लिए शापिंग कर सकते हैं। मस्ती भरा समय साथ बिता सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आप असमंजस में रह सकते हैं कि कैसे प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाया जा सकता है लेकिन जल्द ही आप आपके बीच रोमांस बढ़ जाएगा।

वृष राशि: सप्ताहांत में आप दोनों काफी रोमांट‌िक रहेंगे

weekly love astrology 21 to 28 october 2016
वृष

आप दोनों पर कामदेव के बाणों का असर सप्ताहांत में देखा जा सकता है और मिलने का समय भी तय किया जा सकता है। एक उम्दा बातचीत के दौरान बहुत से विचारों का आदान-प्रदान भी आप दोनों के मध्य हो सकता है। जिससे आप दोनों के मध्य की दूरी पूरी तरह से खत्‍म हो जाने के आसार नजर आते हैं। यदि आपका प्रेम अभी नया है तब तो यह सप्ताह आपके लिए स्वर्णिम कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: प्रेमी की संतुष्ट‌ि को लेकर च‌िंत‌ित रहेंगे

weekly love astrology 21 to 28 october 2016
म‌िथुन राश‌ि

सप्ताह के आरंभ में आप मानसिक रुप से कुछ परेशान नजर आ सकते हैं लेकिन उसके बाद का समय आपके अनुकूल रहने की संभावना बन रही है लेकिन कुछ सवाल आपके मन मस्तिष्क में चल सकते हैं। अपने आप को प्रेमी के रुप में अपने नजरिए से जांचने का सवाल मन में कौंध सकता है। आप खुद को जाँचने का प्रयास यही करेगें कि क्या आप वास्तव में एक प्रेमी के रुप में अपने साथी को संतुष्ट कर पा रहे हैं? यह प्रश्न आपको कुछ परेशान कर सकता है। ज्यादा चिंता करने की बजाय आपको इस विषय पर सीधे अपने प्रेमी से बात कर लेनी चाहिए। प्रेम संबंधों में किसी तरह की हिचकिचाहट किसी के मन में नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

कर्क राशि: प्यार के मामले में परेशान‌ियों भरा सप्ताह है

weekly love astrology 21 to 28 october 2016
कर्क राशि

सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए ज्यादा बढ़िया नहीं कहा जा सकता, हो सकता आप इस समय दीवाली की तैयारी में परिवार जनों के साथ व्यस्त रहें अथवा दीवाली की खरीददारी में व्यस्त रहें। प्रेमी से मिलने में समयाभाव रहेगा जिससे आप व्याकुल देखे जा सकते हैं वैसे भी आप जल्दी भावुक हो जाते हैं। जिस तरह से आप व्याकुल होते हैं उसी तरह से आप प्रेमी को व्याकुल देख ज्यादा परेशान हो जाते हैं क्योंकि आप नहीं चाहते कि प्रेमी की भावनाएं किसी भी वजह से आहत हो। प्रेमी का बहुत ज्यादा ख्याल रखने वाले और उसकी भावनाओं को सम्मान देने वाले व्यक्ति होने से आप छोटी बातों पर भी परेशान हो जाते हैं। एक सीमा तक आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना भी आना चाहिए। यदि मामूली बातों को लेकर आप व्याकुल रहेगें तब प्रेमी जीवन का लुत्फ आप नहीं उठा पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed