फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (7 से 13 दिसंबर 2020) : इस हफ्ते कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए सप्ताह के सात दिन, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 07 Dec 2020 06:35 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 07 Dec 2020 06:35 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 7 december to 13 december 2020 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष


इस सप्ताह के प्रारंभ में मेष राशि के जातकों का अधिकांश समय मांगलिक कार्यों में सहभागिता और मौज मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान छोटी और सुखद यात्रा भी संभव है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपेक्षित लाभ होगा। पूर्व में किये गये निवेश से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधीनस्थ का पूरा सहयोग मिलेगा। घर की मरम्मत अथवा सुख साधन से जुड़ी चीजों पर अपेक्षा से अधिक धन खर्च हो सकता है। सप्ताह के मध्य में भाईयों अथवा पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस दौरान सावधान रहें विरोधी पक्ष मौके का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। युवाओं और छात्रों में अपने कार्य को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति रहेगी। प्रेम प्रसंग में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें, अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। 

शुभ अंक- 4
शुभ दिन- बृहस्पतिवार
शुभ रंग-पीला
सफलता का सूत्र- जल्दबाजी से बचें।
उपाय- बृहस्पतिवार के दिन मंदिर में पीले कपड़े में चने की दाल, गुड़ और दक्षिणा डाल कर दान करें।

weekly horoscope weekly rashifal 7 december to 13 december 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह समय का प्रबंधन करके चलना होगा। साथ ही अपनी दिनचर्या को सकारात्मक बनाने का प्रयास करना होगा। अपनी जेब के अनुसार खर्च करें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय या किसी योजना में धन निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लें। सप्ताह के मध्य में इष्ट मित्रों अथवा किसी सगे संबंधी की मदद से कार्य विशेष में लाभ के योग बनेंगे। माता-पिता की तरफ से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। छात्र और युवा वर्ग अपनी सोच को सकारात्मक बनाये रखें। अपने लक्ष्य से न भटकें। प्रेम प्रसंग में सावधानी अपेक्षित है। कोई आपके संबंधों में दरार डालने का प्रयास कर सकता है। आपसी बातचीत से गलतफहमियों को दूर करना बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें। 

शुभ अंक-7
शुभ दिन-मंगलवार
शुभ रंग-लाल
सफलता का सूत्र-सोच विचार कर कार्य करें।
उपाय-मंगलवार के दिन गेहूं और लाल कपड़ा दान करें।

weekly horoscope weekly rashifal 7 december to 13 december 2020 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह लंबे समय से चली आ रही परेशानियों को खत्म करने वाला साबित होगा। किसी महिला मित्र की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे। लव पार्टनर के साथ गलतफहमी या तकरार खत्म होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। नई संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बनेगी। करिअर कारोबार की दृष्टि से नए अवसर प्राप्त होंगे। विदेश से संबंधित व्यापार करने वालों को विशेष लाभ होगा। आर्थिक मामलों में प्लानिंग के साथ काम करने पर लाभ निश्चित है। सप्ताह के अंत में पैतृक संपत्ति को लेकर परिजनों से विवाद हो सकता है। पारिवारिक मसलों को शांत मन से सुलझाएं। विशेष तौर पर अपने जीवनसाथी की भावनाओं उपेक्षा बिल्कुल न करें। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। 

शुभ अंक- 6
शुभ दिन- बुधवार
शुभ रंग- हरा
सफलता का सूत्र- धैर्यपूर्वक कार्य करें।
उपाय- भगवान गणेश की साधना करें। ॐ गं गणपतये नम: 'मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 7 december to 13 december 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क 
कर्क राशि के जातक सप्ताह के शुरुआत में लंबे समय से लंबित योजनाओं को विस्तार देने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के योग बनेंगे। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार कर लेंगे और प्रेम प्रसंग विवाह में तब्दील हो सकता है। माता पिता की तरफ से कार्य विशेष को लेकर पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। युवाओं का समय बेहतर है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। सप्ताह के अंत में सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च हो सकता है। इस दौरान धन संबंधी मामलों में अपनी परिस्थितियों को समझते हुए ही अंतिम निर्णय लें। किसी को सोच समझकर ही पैसे उधार दें, अन्यथा पैसा फंस सकता है। साथ ही वाहन धीरे चलाएं।  
शुभ अंक- 5
शुभ दिन- गुरुवार
शुभ रंग- सुनहरा
सफलता का सूत्र- सोच समझकर निर्णय करें।
उपाय- बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की उपासना करें। विष्णु सहस्त्रनाम का विशेष रूप से पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 7 december to 13 december 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह 
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह सपनों के दुनिया से बाहर निकलकर वास्तविकता से सामना करें। भाग्य अथवा किसी दूसरे व्यक्ति के सहारे न रहें। स्वयं के लगातार प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। जब तक कार्य पूरा न हो जाए, तब तक किसी दूसरे से न बताएं। सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का प्रयास सफल होगा। व्यापार में धन निवेश करने से पहले किसी शुभचिंतक से सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के मध्य में किसी लंबी यात्रा पर निकलने का योग है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। लव पार्टनर के साथ अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। 

शुभ अंक- 2
शुभ दिन- गुरुवार 
शुभ रंग-पीला
सफलता का सूत्र- भाग्य के भरोसे न रहें।
उपाय- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और शुद्ध घी का दीपक जलाएं। प्रसाद स्वरूप हल्दी या पीले चंदन का टीका लगाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed