फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (29 मार्च से 04 अप्रैल) : इस सप्ताह गुरु के परिवर्तन से इन राशियों के लिए समय रहेगा अच्छा

Sun, 28 Mar 2021 08:23 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 28 Mar 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 29 march to 04 april 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल कैसा बीतेगा यह हफ्ता - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों की सप्ताह घर परिवार के साथ हंसी-खुशी के पल बिताते होगी। किसी परिचित व्यक्ति से अरसे बाद मुलाकात होगी। काम-काज को बेहतर सोच व गम्भीरता से अन्जाम देंगे। पूर्व में किए गए निवेश का सप्ताह के अंत तक लाभ मिल सकता है। किसी योजना पर मित्रों से अपेक्षित सहयोग की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सप्ताह के अंत में पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में कुछ एक व्यवधान अथवा भ्रम की स्थित पैदा हो सकती है। इस दौरान जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर साबित हो सकता है। प्रेम सबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं की उपेक्षा न करें। 
शुभ अंक - 7
शुभ दिन - मंगलवार
शुभ रंग - नारंगी
सफलता का सूत्र - धैर्यपर्वक कार्य करें।
उपाय- प्रतिदिन प्रातःकाल उगते हुए सूर्यदेव का दर्शन करें और उन्हें एक तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

weekly horoscope weekly rashifal 29 march to 04 april 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों सप्ताह की शुरुआत में सभी कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे होते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यवसाय में बकाये धन की प्राप्ति होगी। छोटे कारोबारियों के लि समय अनुकूल है। छात्रों का मन पठन-पाठन में लगेगा। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। प्रेम सबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। 
शुभ अंक - 1
शुभ दिन - शुक्रवार
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - समय का सदुपयोग करें।
उपाय- सफेद चंदन का टीका लगाएं एवं भगवान शिव का दर्शन एवं पूजन-अर्चन करें। शिव चालीसा का पाठ करें।

weekly horoscope weekly rashifal 29 march to 04 april 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन 
सप्ताह प्रारंभ में कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान एवं सेहत का विशेष ख्याल रखें। दैनिक कार्यों में उदासीनता एवं आलस्य बना रह सकता है। दूसरों की गलतफहमी से स्वयं के नुकसान की आशंका है। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा मित्रों से मन-मुटाव हो सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा सकारात्मक रहेगा। आईटी प्रोफेशनल के लिए यह समय शुभ है। परिश्रम के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम सबंधों में मजबूती आयेगी। बड़े-बजुर्गों का आशीर्वाद एवं सहयोग प्राप्त होगा। 
शुभ अंक - 9
शुभ दिन - बुधवार
शुभ रंग - हरा
सफलता का सूत्र - भावनाओं में न बहें।
उपाय - प्रतिदिन श्री भगवान गणेश जी की पूजा करें और शुभ फल की प्राप्ति के लिए गणपति को लाल फूल अर्पित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 29 march to 04 april 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क राशि
सप्ताह की शुरुआत में तीज-त्योहार अथवा कामकाज की थकान बनी रह सकती है। इस दौरान सेहत सबंधी किसी भी दिक्कत की अनदेखी न करें। अनावश्यक चीजों में धन खर्च होने पर मन खिन्न रहेगा। किसी भी योजना या कार्य को आरंभ करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। थोक व्यापारियों को व्यवसाय में कुछ एक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ आदि में बीतेगा। प्रेम सबंधों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। 
शुभ अंक - 4
शुभ दिन - गुरुवार
शुभ रंग - सुनहरा
सफलता का सूत्र - खुली आंखों से सपने देखें और साकार करने का प्रयास करें।
उपाय - पीपल की पूजा करें। भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी पत्र, मिश्री और मक्खन का भोग लगाएं।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 29 march to 04 april 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह 
सप्ताह के प्रारम्भ में सोचे हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबे अरसे बाद किसी प्रियजन अथवा प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी पुरानी बड़ी समस्या का निदान होगा। वरिष्ठजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक कार्यक्रम में सहगभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। लघु व्यवसायियों को अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा। मार्केटिंग एवं लाइजनिंग करने वालों के लिए भी समय सही है। प्रेम संबंधों में भावनाओं में न बहें। दिल के साथ दिमाग का भी प्रयोग करें, अन्यथा बने बनाये संबंध टूट जाएंगे। 
शुभ अंक - 7
शुभ दिन - शुक्रवार
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - अवसर को न खोएं। 
उपाय - पीले चंदन का तिलक लगाएं। प्रतिदिन प्रातःकाल भगवान सूर्य नारायण को अघ्र्य दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed