फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (14 से 20 जून) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 13 Jun 2021 06:00 AM IST
विनोद शुक्ला पं. मधुकर मिश्र, नई दिल्ली
पं. मधुकर मिश्र, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 13 Jun 2021 06:00 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 14 to 20 june 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को धैर्य और विवेक के साथ जीवन से जुड़े तमाम छोटे-बड़े फैसले लेने की जरूरत है। - फोटो : अमर उजाला
मेष:

मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में करिअर-कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आलस्य अथवा अभिमान के कारण ऐसे अवसर को खोने की बिल्कुल भूल न करें। किसी मित्र या शुभचिंतक की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। सप्ताह के मध्य में धन लाभ के साथ-साथ धार्मिक वातावरण बनेगा। इस दौरान सामाजिक अथवा किसी परोपकार से जुड़े कार्यों में आपकी पूरी सहभागिता रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी आवश्यक कार्य हेतु लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय : हनुमत उपासना करें और भोजन करने से पूर्व कुछ भाग निकालें और बाद में उसे किसी जानवर को खिलाएं।

weekly horoscope weekly rashifal 14 to 20 june 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष:
सप्ताह के प्रारंभ में आपको अपनी कार्य योजना को लेकर अधिक परिश्रम और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाओं आंशिक सफलता प्राप्त होगी लेकिन सप्ताह के अंत तक आपकी योजनाओं में सकारात्मक प्रगति होती नजर आयेगी। इष्ट मित्रों के साथ किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी बड़ी समस्या के हल होने पर आप राहत की सांस लेंगे। कार्य की व्यस्तता के बीच आपको अपनी सेहत और संबंध पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कठिन समय में लव पार्टनर अथवा जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

उपाय: जरूरतमंद लोगों को खाने-पीने की चीजें दान में दें। सुबह-शाम गायत्री मंत्र का जाप करें।

weekly horoscope weekly rashifal 14 to 20 june 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन:
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को धैर्य और विवेक के साथ जीवन से जुड़े तमाम छोटे-बड़े फैसले लेने की जरूरत है। यदि आप खुद को असमंजस की स्थिति में पा रहे हैं, तो ऐसे फैसलों को कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर रहेगा। अनावश्यक चीजों पर अत्यधिक धन खर्च होने के कारण मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कुछ बेहतर साबित होगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। इष्ट मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि इस दौरान भी संतान से जुड़ी कोई चिंता सतायेगी। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाये रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को नजरंदाज करने से बचें। वाहन धीरे चलाएं चोट-चपेट लगने की आशंका है।
उपाय : तुलसी का पौधा लगाएं और प्रतिदिन शाम के समय शुद्ध घी का दिया जलाएं। भगवान विष्णु की आराधना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 14 to 20 june 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आपाधापी से भरा रहने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में नौकरी अथवा कारोबार को लेकर व्यस्तताएं बढ़ेंगी। भूमि-भवन संबंधी कुछेक विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में लेन-देन करते समय अत्यंत सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस दौरान संयम और धैर्य से काम करें और जोखिम लेने से बचें। परीक्षा-प्रतियोगिता में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। अनियमित दिनचर्या और लापवरवाही के चलते सेहत संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें। नशे से दूर रहें। प्रेम संबंध हो या दांपत्य जीवन आवेश में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
उपाय : बड़े-बुजुर्गो का सम्मान करें और उन्हें खुश रखने का पूरा प्रयास करें। महामृत्युंजय मंत्र का प्रतिदिन एक माला जप करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 14 to 20 june 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह:
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ फलों को दिलाने वाला साबित होगा। करिअर-कारोबार की दिशा में किये गये प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यक्ति विशेष की मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि सेहत को लेकर कोई भी लापरवाही करने से बचें। कारोबार में गति देखने को मिलेगी। अप्रत्याशित रूप से बाजार में फंसा पैसा निकल आने से काफी राहत महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में सुख-सुविधा की चीजों में धन खर्च होगा। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आयेगी। जीवन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय को लेते समय माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को प्रणाम करें और स्नान के पश्चात जल में चीनी मिलाकर उन्हें अघ्र्य दें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed