Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 6 राशियों के लिए बेहद शुभ होने जा रहा है। इस अवधि में इन छह राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में आशाजनक परिणाम मिलने शुभ संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल चार इनके लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल होगा।
Weekly Horoscope in Hindi: इन 6 राशियों के लिए सप्ताह है बेहद शुभ, बनेगा लाभ पाने का संयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
मेष राशि वालों के लिए नवंबर का पहला सप्ताह शुभ और लाभ दोनों का कारण बनेगा। इस सप्ताह आपको अपने परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा। इलेक्ट्रानिक से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों को अपेक्षा से अधिक लाभ और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन आदि के योग हैं। विदेश स्थानों से आय के योग बनने के कारण आपके संचय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े भूमि-भवन के विषय से भी लाभ मिल सकते हैं। प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में बढ़ते हुए पारिवारिक मतभेद के चलते मन खिन्न रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य सुख में कमी कर सकते हैं। छात्रों का समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलता के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा। बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजी-रोजगार के अवसर मिलेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी बातों पर ध्यान न दें और न ही इस समय आप अपनी जॉब बदलने का मन में विचार लाएं। कॅरिअर-कारोबार में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी चुनौती को अवसर के रूप में लेने पर अपना प्रभाव बनाए रखने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य में संतान के स्वभाव में जिद्द का भाव आने के योग बन रहे है। प्रेम संबंधों में पींग बढ़ाते समय जल्दबाजी से बचें। अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह पांचों अंगुलिया घी में और सर कड़ाही वाही कहावत सच साबित होगी। कॅरिअर कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। कोई नई साझेदारी आरंभ की जा सकती है। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को खासा लाभ होगा। सप्ताह के अंत में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर अपने कंपटीटर्स को पीछे छोड़ने में कामयाब होंगे। हालांकि इस दौरान गृहस्थ जीवन में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने के लिए घर के किसी वरिष्ठ की मदद मिलेगी। कुल मिलाकर प्रयास, परिश्रम, विवेक का उपयोग सार्थक रहेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में मन-मुताबिक तबादला या पद मिल जाने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। किसी मित्र या परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। इस दौरान किसी के साथ मित्रता प्रेम संबंधों में बदल सकती है। प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। कारोबार के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा लाभदायक साबित होगी। सप्ताह के अंत में अपने सेहत का विशेष ख्याल रखें। एनजीओ से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।