फरवरी महीने के तीसरे सप्ताह में कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति, सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड में पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल...
यह सप्ताह धनार्जन के लिए अनुकूल है। सप्ताह की शुरुआत में किसी व्यापार को शुरू करने के इरादे से निवेश करना अच्छा रहेगा। इस समय काम धंधे में बढोत्तरी होने से भी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आप कोई अच्छी योजना बना कर लाभ कमा सकते हैं। आपके मित्र भी इसमें आपके सहयोगी रह सकते हैं। वहीं सप्ताहांत कर्ज के लेन देन के मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। यदि आपने गुप्त रूप से किसी को पैसे दे रखें है और इस समय उसकी जरूर आपको महसूस हो रही है तो सप्ताहांत में वे पैसे आपको मिल जाएंगे।
यह सप्ताह आपकी कड़ी मेहनत के परिणामों को प्राप्त करने के अच्छे अवसरों को इंगित करता है। आफ़िस के लोग आपके कामों की प्रसंशा करेंगे। आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में वांछित सुधार होगा। सुदृढ़ आर्थिक स्थिति लोगों के साथ संबंध बनाने और वांछित स्थिति पाने में मदद करेगी। आपको जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचना चाहिए क्योंकि कोई आपका नुकसान कर सकता है। सप्ताह के अंत में तनाव और परेशानियों के संकेत हैं I आप में से कुछ के द्वारा अपव्यय संभव है। शेयर बाज़ार निवेश से आप में से कुछ तात्कालिक मुनाफा कमा सकते हैं I
इस हफ्ते आपको प्रतियोगियों और द्वंदियों पर विजय हासिल करने के लिए अधिक प्रयास नहीं करना पड़ेगा। ग्रह चाल का संकेत है कि सतत प्रयास और प्रभावी योजना आपकी तेजी से नेतृत्व बनाए रखने की क्षमता में मदद करेगी। बिक्री और विपणन में लगे पेशेवर सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठाकर वांछित परिणाम देने में सफल होंगे। इस सप्ताह कार्य संबंधी यात्रयों से व्यापारियों को विशेष लाभ होगा ।
आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और विभिन्न स्रोतों से लाभ हो सकता है। आपको नए उद्यम से और विवेकपूर्ण निवेश से भी अच्छे लाभ हो सकते हैं। आपकी महत्वाकांक्षाओं को गति मिलेगी और आप उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेंगे I व्यापारिक और व्यावसायिक मोर्चे पर आप नए सम्बन्ध और नए सौदे स्थापित कर पायेंगे। विदेशियों से संपर्क और सहयोग सम्बंधित यात्राएँ फलदायी रहेंगी।