भौतिक सुख देने वाले शुक्र देव 17 मार्च 2021 को कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यहां शुक्र ग्रह 10 अप्रैल 2021 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष विज्ञान में शुक्र देव वृष और तुला राशि के अधिपति हैं। शुक्र देव मीन राशि में उच्च के होते हैं। जबकि कन्या राशि में यह नीच के माने जाते हैं। कोई भी ग्रह अपनी उच्च राशि में बेहद ही शानदार फल प्रदान करते हैं। शुक्र के इस राशि में आने से कई जातकों को शानदार परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों पर शुक्र के इस गोचर का प्रभाव।
Venus Transit 2021: शुक्र देव करेंगे मीन राशि में प्रवेश, सात राशियों के भौतिक सुख-संसाधनों में होगी वृद्धि
शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ परिणामकारी रह सकता है। आपको इस अवधि में यात्रा देशाटन का भी लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के लिए वीजा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना दोनों सार्थक रहेगा फिर भी, अधिक खर्च से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से बाई आंख का ध्यान रखें। इनकी नीच दृष्टि आपके शत्रु भाव पर है इसीलिए अति स्वार्थी एवं धूर्त प्रकृति के मित्रों एवं गुप्त शत्रुओं से बचें।
शुक्र के गोचर से आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन आएगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से लाभ प्राप्त होगा। नारी शक्ति के लिए ये गोचर वरदान की तरह है। नौकरी में नए अनुबंध की प्राप्ति के योग एवं शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की भी पूर्ति होगी, प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का भी योग बन रहा है।
इस अवधि में आपको सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति एवं स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं यदि आप चाहें तो इसका लाभ उठा सकते हैं। इनकी दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर है इसलिए भूमि, भवन वाहन का सुख प्राप्त होगा, माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आपके भाग्य में वृद्धि होगी। तीर्थयात्रा का सुख मिलेगा दान पुण्य भी खूब करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों से माहौल खुशनुमा रहेगा। मकान अथवा वाहन आदि का क्रय भी करना चाह रहे हों तो और अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। यही योग आपको विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनी में अच्छी सर्विस दिलाने में सहायक सिद्ध होगा अपने सामर्थ्य का पूर्ण उपयोग करें।