फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit in Gemini 2020: शुक्र के राशि परिवर्तन से इन सात राशि को होगा जबरदस्त आर्थिक फायदा

Sat, 01 Aug 2020 11:55 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 01 Aug 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Venus Transit in Gemini 2020 these seven signs get benefit know prediction
शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में गोचर - फोटो : Pixabay

शुक्र ग्रह आज मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। 1 सितंबर तक शुक्र इसी राशि में स्थित रहेंगे। ज्योतिष में शुक्र को धन-वैभव, कामुक, सौंदर्य, कला एवं समस्त प्रकार के भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। शुक्र का मिथुन राशि में आना सात राशियों को लिए बेहद शुभ परिणामकारी रहेगा। आइए जानते हैं शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव किन राशि वालों के लिए होगा शुभ।

Venus Transit in Gemini 2020 these seven signs get benefit know prediction
मेष - फोटो : सोशल मीडिया

मेष
राशि से तृतीय भाव में बना हुआ यह योग आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। साहस-पराक्रम की वृद्धि भी होगी और आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत किन्तु भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना शुभ रहेगा।

Venus Transit in Gemini 2020 these seven signs get benefit know prediction
वृष - फोटो : सोशल मीडिया

वृषभ
राशि से धनभाव में बना हुआ यह योग आपके लिए मकान वाहन के क्रय का संयोग बनाएगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग तो हैं ही दिया गया धन वापस मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों से कोई भी कार्य निकलवाना हो तो अच्छा है, स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता भी मिलेगी और सम्मान प्राप्ति भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit in Gemini 2020 these seven signs get benefit know prediction
सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सिंह
राशि से लाभभाव में बनने वाला यह योग आपके आय के स्रोत बढ़ाएगा। हो सकता है आपके स्वभाव में कुछ उग्रता आए लेकिन उसे हावी न होने दें। परिवार के बड़े सदस्यों से मेलजोल बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए ग्रह गोचर अपेक्षाकृत और अनुकूल रहेंगे। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी मेलजोल बढ़ेगा।

विज्ञापन
Venus Transit in Gemini 2020 these seven signs get benefit know prediction
कन्या - फोटो : सोशल मीडिया

कन्या
राशि से दशम कर्मभाव में बना हुआ यह ग्रहयोग शासन सत्ता का पूर्ण सुख प्रदान करेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना अथवा इस तरह की प्रतियोगिता में शामिल होना आपके लिए सुखद परिणाम दायक रहेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर उत्तम है। सामाजिक प्रतिष्ठा और दायित्व दोनों बढ़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed