फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Rashi Parivartan 2021: 16 नवंबर को सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Sat, 13 Nov 2021 10:18 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 13 Nov 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
surya rashi parivartan 2021 sun will transit in scorpio impact on 12 zodiac signs
sun transit 2021 - फोटो : अमर उजाला

भगवान सूर्य अपनी नीच राशि तुला की यात्रा संपन्न करके 16 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 16 दिसंबर मध्यरात्रि पश्चात 3 बजकर 40 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसी के साथ तुला राशि पर गोचर करते हुए इनका नीचयोग भी भंग हो जाएगा जिसके फलस्वरूप सूर्य से संबंधित मिलने वाले अशुभ प्रभावों में कमी आएगी। सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि में उच्चराशि तथा तुला राशि में नीचराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों पर इनके गोचर का असर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

surya rashi parivartan 2021 sun will transit in scorpio impact on 12 zodiac signs
राशि
मेष राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला फल कारक रहेगा। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। परिवार में जमीन जायदाद से सम्बंधित मामलों में उलझ सकते हैं। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अच्छे अंक के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।
surya rashi parivartan 2021 sun will transit in scorpio impact on 12 zodiac signs
राशि

वृषभ राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। साझा व्यापार कर रहे हों तो उसमें भी मतभेद ना पैदा होने दें। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतिक्षित कार्यो का निपटारा होगा। नए टेंडर का आवेदन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
surya rashi parivartan 2021 sun will transit in scorpio impact on 12 zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उसके लिए भी समय अनुकूल है। व्यर्थ व्यय और भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।

विज्ञापन
surya rashi parivartan 2021 sun will transit in scorpio impact on 12 zodiac signs
राशि

कर्क राशि
राशि से पंचम विद्या-संतान भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपको शोध परक तथा आविष्कारक कार्यों में अच्छी ख्याति दिलाएंगे। आप में रचनात्मक शक्ति की वृद्धि होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी यहां तक कि, प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अभी प्रतीक्षा करें। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed