फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Saturn Conjunction: कुंभ राशि में सूर्य-शनि की युति, इन राशि वालों को रहना होगा संभलकर

Tue, 13 Feb 2024 01:09 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 13 Feb 2024 01:09 PM IST
विज्ञापन
sun saturn conjunction in kumbh zodiac sign these zodiac sign will be negative impact and faced problems
कुंभ राशि में सूर्य-शनि की युति का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। जब भी ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है और या फिर किसी एक राशि में दो या दो से ज्यादा ग्रहों की युति बनती है तो इसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर जरूर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य 13 फरवरी को दोपहर बाद कुंभ राशि में प्रवेश करने वालें हैं। सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही शनि के साथ युति बनेगी। क्योंकि कुंभ राशि में शनि पहले से ही अस्त अवस्था में मौजूद हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और शनि पिता-पुत्र हैं और इन दोनों के बीच में शत्रुता का भाव रहता है। इस तरह से एक ही राशि में सूर्य और शनि की युति कुछ राशि के जातकों के जीवन पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं। आइए जानते हैं कुंभ राशि में सूर्य-शनि की युति से किन राशि के लोगों को संभलकर चलना होगा। 



विवाह में हो रही देरी तो आजमाएं ये उपाय, जल्दी बनेंगे शादी के योग

sun saturn conjunction in kumbh zodiac sign these zodiac sign will be negative impact and faced problems
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों सूर्य-शनि की युति के दौरान बहुत ही संभलकर चलना होगा। सूर्य-शनि की यह युति आपके आठवें भाव में हो रही है। ऐसे में कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ नहीं मिलने के कारण नुकसान हो सकता है। जो जातक नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है वह थोड़ा रुककर ही जाएं क्योंकि समय अभी आपके पक्ष में नहीं है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को भी काम-धंधे में हानि उठानी पड़ सकती है। रिश्तों को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कटुता आ सकती है। 

वसंत पंचमी 2024: धन, सफलता और प्रसिद्धि प्राप्ति के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

sun saturn conjunction in kumbh zodiac sign these zodiac sign will be negative impact and faced problems
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर सूर्य-शनि की कुंभ राशि में युति परेशान करने वाली साबित होगी। आपकी राशि में यह युति सातवें भाव में बन रही है। ऐसे में जीवनसाथी और साझेदार के बीच कुछ खटास पैदा हो सकती है। मामले में अनबन होने के संकेत हैं। करियर-व्यापार में भी कुछ अच्छा रिजल्ट नहीं हासिल हो सकता है। आर्थिक स्थिति के लिहाज से आने वाले कुछ दिन कष्टकारी ही रहने वाले हैं। आप इस दौरान कर्ज लेने के बारे में भी सोच सकते हैं। सेहत संबंधी समस्या आपको परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sun saturn conjunction in kumbh zodiac sign these zodiac sign will be negative impact and faced problems
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आपकी राशि से सूर्य-शनि की युति चौथे भाव में बन रही है। ऐसे में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। धन की हानि और मान-सम्मान में भी गिरावट हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना होगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं कही जा सकती है। आमदनी कम और खर्चे बढ़ सकते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed