{"_id":"642cf6e6243a709845038c67","slug":"sun-rahu-conjunction-in-aries-know-impact-on-all-12-zodiac-signs-2023-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sun Rahu Conjunction: मेष राशि में सूर्य राहु की युति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sun Rahu Conjunction: मेष राशि में सूर्य राहु की युति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?
Wed, 05 Apr 2023 09:50 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 05 Apr 2023 09:50 AM IST
विज्ञापन
surya rahu yuti 2023
- फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि में सूर्य उच्च का फल देते हैं इसलिए इस राशि में सूर्य को बेहद बलवान कहा गया है लेकिन सूर्य के शत्रु राहु पहले से ही मेष राशि में विराजमान हैं ऐसे में इन दोनों की युति का सभी 12 राशियों पर प्रभाव होगा। आइए जानते हैं कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति लग्न में ही होने जा रही है। इस समय आप थोड़े अहंकारी हो सकते हैं। आपको इस समय अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा। इस गोचर काल के दौरान सरकार और राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव दिखाई पड़ रहा है इसलिए पत्नी के साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद को जन्म नहीं दे। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा रहने वाला है।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति द्वादश भाव यानी व्यय भाव में होगी। इस समय आपको मानसिक तनाव और परिवार की ओर से कष्ट संभव है। इस गोचर के दौरान आपके खर्च में वृद्धि होगी और विदेश यात्राओं से कोई ख़ास लाभ नहीं होगा। इस समय आपके अपनी मां के साथ रिश्तें बिगड़ सकते हैं। इस समय आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या भी आ सकती है। किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन को नज़रअंदाज़ न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति लाभ स्थान में होने जा रही है। इस युति का मिथुन राशि के जातकों पर लाभकारी प्रभाव देखने को मिलेगा। इस समय आपको राजनीति में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। उच्च के सूर्य के कारण सरकारी काम से जुड़े जातकों को भी लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय आप शेयर मार्किट में भी अपनी बुद्धि से अच्छा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। परिवार के साथ यात्रा का योग दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति दशम भाव में होने जा रही है। कर्म स्थान में बन रही यह युति आपको कार्यस्थल पर उच्च पद देने का काम करने वाली है। इस गोचर के प्रभाव से आप किसी काम के सिलसिले में यात्रा भी करेंगे। इस समय आपके घर में किसी मांगलिक आयोजन का मौका भी बन सकता है। इस समय आपके उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहने वाले हैं। इस समय मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।