फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीन राशि में 50 साल बाद शुक्र, बुध और सूर्य का त्रिग्रही योग, इन राशि वालों के अच्छे दिन होंगे शुरू

Wed, 10 Apr 2024 03:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 10 Apr 2024 03:57 PM IST
विज्ञापन
sun mercury and venus made tirgrahi yog in meen these zodiac sign will be lucky
मीन राशि में तीन प्रमुख ग्रहों की युति बनने से त्रिग्रही योग बना हुआ है।

Tirgrahi Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि में बुध, शुक्र और सूर्य तीन प्रमुख ग्रहों की युति बनी हुई है। ज्योतिष में ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है। आपको बता दें बुध 09 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। जहां पर पहले से ही धन और सुख के दाता ग्रह शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्यदेव विराजमान हैं। इस तरह से मीन राशि में तीन प्रमुख ग्रहों की युति बनने से त्रिग्रही योग बना हुआ है। आपको बता दें करीब 50 वर्षों बाद मीन राशि में इन तीन ग्रहों का संयोग बना हुआ है। ऐसे में इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर जरूर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों के लिए यह योग बहुत भाग्यशाली साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।

sun mercury and venus made tirgrahi yog in meen these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
आपकी राशि में यह त्रिग्रही योग आपके कर्म भाव में बन रहा है। ऐसे में आपको कारोबार और नौकरी में अच्छा लाभ होने की संभावना है। आपके लिए अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आप आर्थिक रूप से पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत होंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलने की वजह से आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे।
sun mercury and venus made tirgrahi yog in meen these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए मीन राशि में त्रिग्रही योग लाभदायक साबित होगा। यह त्रिग्रही योग आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान पर बन रहा है। ऐसे में आपको अपने करियर और कारोबार के हर एक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जो लोग पिछले कई महीनों से नौकरी की खोज में उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sun mercury and venus made tirgrahi yog in meen these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र-सूर्य और बुध की युति उनके ही लग्न भाव में बना हुआ है। ऐसे में यह त्रिग्रही योग इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के कई अच्छे मौके आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। धन लाभ के अच्छे अवसर आपको प्राप्त होंगे। अतिरिक्त आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed