Sun And Jupiter Conjunction In Mithun: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को बृहस्पति व देवगुरु के नाम से भी जाना जाता है। वह ज्ञान, भाग्य, शिक्षा और वैवाहिक सुख के कारक है। उनके प्रभाव से व्यक्ति को सम्मान और रिश्तों में प्रेम मिलता है। वहीं सूर्य ग्रह आत्मा के कारक है, उनके प्रभाव व गोचर से जातकों को करियर में सफलता, नौकरी में तरक्की व व्यापार में मनचाहा लाभ मिलता है।
ज्योतिषों के अनुसार ये दोनों ग्रह जब भी गोचर करते हैं, तो इसका व्यापक प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। ऐसे में जून माह सबसे खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने में सूर्य और गुरु बृहस्पति की युति होने वाली है। दरअसल, 12 साल बाद मिथुन राशि में सूर्य-गुरु युति निर्माण करेंगे, जिससे कुछ राशि वालों की किस्मत चमकने की पूरी संभावना है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं..
2 of 4
कोर्ट के सभी मामले हल होंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य और गुरु बृहस्पति की युति से इस राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। यदि आपके विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो गुरु के प्रभाव से वह दूर होगी। आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति का योग बन सकता है। राजनीति के क्षेत्र में भी समय अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ बना रहेगा। कोर्ट के सभी मामले हल होंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
3 of 4
आपका ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा।
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सूर्य और गुरु बृहस्पति की युति से आपके सम्मान में वृद्धि हो सकती है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। किसी नई जमीन की खरीदारी करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। कुछ मनपसंद चीजों की खरीदारी करेंगे। विवाहित महिलाओं के लिए वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और अविवाहितों को रिश्ते के प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत आप करेंगे, जिससे भविष्य में आर्थिक लाभ होगा। आपका ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा।
4 of 4
आपके मन मे बिजनेस को लेकर नए-नए विचार आएंगे, जो आपके बिजनेस में चार चांद लगाएंगे।
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
यह समय आपके लिए लाभ के अवसरों से भरा है। आपको किसी काम के पूरा होने पर धन लाभ होगा। व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस को लेकर यात्राएं करनी होगी। निजी जीवन में पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा और आपको नई योजनाओं को लागू करने का अवसर मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके मन मे बिजनेस को लेकर नए-नए विचार आएंगे, जो आपके बिजनेस में चार चांद लगाएंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।