फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल 2020 में इन तीन राशियों से दूर हो जाएगा शनि का प्रकोप

Tue, 24 Dec 2019 04:10 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 24 Dec 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
shani transit in 2020 shani ki sade sati in 2020
2020 में शनि

नया साल 2020 बुधवार, 1 जनवरी से आरंभ होगा। नए साल के शुरू होने से लोगों के मन में नई उम्मीदें जगने लगती हैं। बीते साल में जो चीजें आपको नहीं मिल पाई आपको नए साल में मिलेगी या नहीं यह सब ज्योतिष गणना और ग्रहों की चाल पर निर्भर होता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर का विशेष महत्व होता है। जब कोई ग्रह एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में स्थान परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। साल 2019 खत्म होने वाला है और नया साल 2020 के आने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। साल 2020 में ग्रहों की स्थितियों में कई बड़े फेरबदल होने वाले हैं। साल 2020 के शुरूआती दिनों में ही शनि अपनी राशि बदलेंगे। शनि 24 जनवरी 2020 को धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन से साल 2020 में किन राशियों से शनि की अशुभ छाया हट जाएगी और किन राशि पर इनका प्रकोप रहेगा आइए जानते हैं।  


 

shani transit in 2020 shani ki sade sati in 2020
राशि

धनु राशि
शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए लगभग ढाई साल का समय लेते हैं। साल 2020 में शनि धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में धनु राशि वालों से दूसरे चरण की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी और तीसरी चरण साढ़ेसाती यानी उतरती साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी। इससे धनु राशि वालों की पहले की मुकाबले से उनके जीवन में परेशानियां कम होती चली जाएगी। 

shani transit in 2020 shani ki sade sati in 2020
राशि
वृश्चिक राशि
शनि के मकर राशि में जाने से वृश्चिक राशि वालों पर अब शनि की टेढ़ी नजर नहीं रहेगी। साल 2020 में उन्हें कई सुखद समाचार मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani transit in 2020 shani ki sade sati in 2020
राशि

वृषभ राशि
शनि के मकर राशि में जाने से इस रााशि से शनि की ढैय्या का असर बिल्कुल खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
shani transit in 2020 shani ki sade sati in 2020
राशि
कन्या राशि 
इस राशि पर से शनि की ढैय्या समाप्त हो जाएगी। इस वजह से तमाम तरह की परेशानियों से इन्हें निजात मिल जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed