फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Dev Aarti Lyrics: शनिवार को पूजा के दौरान जरूर करें ये काम, शनि देव का मिलेगा आशीर्वाद

Sat, 25 Jun 2022 07:25 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 25 Jun 2022 07:25 AM IST
विज्ञापन
Shani Dev Aarti Lyrics in hindi shani dev puja vidhi
शनिवार को पूजा के दौरान जरूर करें ये काम - फोटो : istock

Shani Dev Aarti Lyrics: हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का अपना अलग-अलग महत्व होता है। सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को जरूर समर्पित होता है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से शनि देव की पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि जब शनि देव किसी पर प्रसन्न होते हैं तो उनके सभी कष्टों को दूर कर देते हैं। शनिवार के दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। एक तरफ जहां शनि देव के अशुभ प्रभावों से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं शनि के शुभ प्रभावों से व्यक्ति को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए और उनकी कृपा पाने के लिए प्रत्येक शनिवार के दिन पूजा के साथ ही शनि देवी की आरती भी करनी चाहिए। इसे करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। यहां शनि देव की आरती लिरिक्स दी जा रही है, जिसकी मदद से आप पूजा के दौरान आरती पढ़ सकते हैं... 

Shani Dev Aarti Lyrics in hindi shani dev puja vidhi
शनिवार को पूजा के दौरान जरूर करें ये काम - फोटो : istock


शनि देव की आरती


जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।

सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥

जय जय श्री शनि देव....

श्याम अंग वक्र-दृष्टि चतुर्भुजा धारी।

नी लाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥

जय जय श्री शनि देव....

Shani Dev Aarti Lyrics in hindi shani dev puja vidhi
शनिवार को पूजा के दौरान जरूर करें ये काम - फोटो : iStock

क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।

मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥

जय जय श्री शनि देव....

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।

लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥

जय जय श्री शनि देव....

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Dev Aarti Lyrics in hindi shani dev puja vidhi
शनिवार को पूजा के दौरान जरूर करें ये काम - फोटो : iStock

जय जय श्री शनि देव....

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।

विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥

जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।

जय जय श्री शनि देव....

विज्ञापन
Shani Dev Aarti Lyrics in hindi shani dev puja vidhi
शनिवार को पूजा के दौरान जरूर करें ये काम - फोटो : iStock
शनि देव पूजा विधि

शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। फिर स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।  इस दिन शनि देव को तेल अर्पित करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed