Rahu Gochar 2024: राहु ग्रह नवग्रह में विशेष माना जाता है। यह एक छाया ग्रह है। राहु एक राशि में करीब 18 माह तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में कई साल लगते है। 30 अक्तूबर 2023 को राहु ग्रह ने मेष राशि से मीन राशि में प्रवेश किया था और 18 मई 2025 को सायं 04:30 मिनट तक ये मीन राशि में रहेंगे। जैसा कि पहले बताया जा चुका है कि वर्तमान में राहु बृहस्पति की राशि मीन में गोचर कर रहे हैं। मीन राशि जल तत्व की राशि है। इस गोचर के दौरान अधिक यात्रा करने के योग बन रहे हैं और आप नई चीजों को आजमाने के लिए उत्सुक रहेंगे। सभी जातकों को इस गोचर के दौरान खूब धन कमाने का मौका मिलेगा। राहु के राशि परिवर्तन से जहां कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है वहीं कुछ राशियों के जातकों को इससे लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
Rahu Gochar: साल 2025 तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे राहु, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
वृषभ राशि
छाया ग्रह राहु वृषभ राशि के जातकों की कुंडली के 11वें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। वृषभ राशि के जातकों को अकूत धन संपदा प्राप्त हो सकती है। आपकी कई योजनाएं लंबे समय से रुकी हुई थीं वह इस दौरान पूरी होंगी। आपके बेफिजूल के खर्चों पर नियंत्रण लगेगा और आप बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप विदेश में किसी से विदेश में अगर व्यापार है, तो वहां से भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। यदि आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में यह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। नया निवेश करने से भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कार्य संबंधी यात्राओं पर जा सकते हैं। करियर के लिए राहु का गिचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर काफी लाभकारी साबित होगा। राहु मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में 9 वें भाव में विराजमान रहेंगे। कार्य संबंधी मामलों के लिए विदेश यात्रा संभव है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो मिथुन राशि के जातकों के खर्चे थोड़े बढ़ेंगे लेकिन फिर भी नियंत्रित रहेगे। नौकरीपेशा जातकों के पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर साल 2025 तक मिथुन राशि के जातकों के ऊपर राहु का प्रभाव अच्छा रहने वाला है। हर क्षेत्र में सफलता भी हासिल होगी।
वृश्चिक राशि
राहु वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली के पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में वृश्चिक राशि के जातकों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट में निवेश करने से आपको अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है। आय के नए स्त्रोत खुलने की भी संभावना है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पहले की अपेक्षा आपका ध्यान अब एकाग्र होगा और सभी कार्य को बहुत सोच विचार कर ही करेंगे।