फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचम दृष्टि से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मंगल-शनि का योग देगा अपार सफलता

Thu, 02 Oct 2025 03:55 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला ,नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला ,नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 02 Oct 2025 03:55 PM IST
सार

Pancham Drishti Yog: अक्तूबर में ग्रहों की चाल में खास बदलाव होंगे, जिसमें मंगल और शनि की 120° की स्थिति से पंचम दृष्टि बनेगी। इस शुभ योग से कुछ राशियों को खास लाभ और सफलता मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Powerful Pancham Drishti of Mars and Saturn Promises Success and Fulfillment for 3 Lucky Signs
पंचम दृष्टि योग - फोटो : अमर उजाला

Lucky Zodiac Signs: शास्त्रों में प्रत्येक ग्रह का अपना विशेष महत्व और प्रभाव होता है। हर ग्रह की कुछ प्रिय राशियाँ होती हैं, जिनके जातकों को वे विशेष फल प्रदान करते हैं। ग्रहों के बीच दोस्ती और शत्रुता का भी संबंध होता है। मंगल और शनि को एक-दूसरे का शत्रु माना जाता है, और जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो वे राशियों को लाभ और नुकसान दोनों दे सकते हैं। साथ ही ये विभिन्न योग और दृष्टि बनाते हैं, जिनका जातकों के जीवन पर गहरा असर पड़ता है।


Shadashtak Yog 2025: दशहरे के बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि देव देंगे सुख-समृद्धि
साल 2025 में दिवाली के बाद, 30 अक्तूबर की सुबह 12 बजकर 32 मिनट पर मंगल और शनि के बीच 120° का कोण बनते हुए पंचम दृष्टि योग बनेगा। इसे पंचम योग भी कहा जाता है। इस शुभ योग से तीन खास राशियों को मंगल की ऊर्जा, साहस, शक्ति और शनि के कर्म, संघर्ष, तथा आत्मविश्वास देने वाले प्रभावों से लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी राशियां इस योग की कृपा से अपने जीवन में नए अवसर और सकारात्मक बदलाव देख सकेंगी।
Shani Vakri On Diwali: इस दिवाली बना दुर्लभ शनि योग, 4 राशियों पर बरसेगा धन का अम्बार

Powerful Pancham Drishti of Mars and Saturn Promises Success and Fulfillment for 3 Lucky Signs
परिवार और रिश्तों में भी प्यार और मेलजोल बना रहेगा। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
इस महीने वृषभ राशि वालों के लिए मंगल और शनि ग्रह की पंचम दृष्टि से अच्छा प्रभाव बनने वाला है। इसका मतलब यह है कि आप अपने फैसलों में पहले से अधिक स्पष्ट और संतुष्ट रहेंगे। अब आप आसानी से लोगों के बहकावे में नहीं आएंगे और अपने निर्णयों को सोच-समझकर लेंगे। इससे आपका भविष्य बेहतर बनेगा और आपको लाभ मिलेगा। खासकर उम्रदराज जातकों की सेहत भी इस समय सामान्य और स्थिर रहेगी। कोई बड़ी सेहत संबंधी परेशानी इस महीने उन्हें परेशान नहीं करेगी। परिवार और रिश्तों में भी प्यार और मेलजोल बना रहेगा। यदि भाई-बहनों के बीच कोई मनमुटाव या विवाद चल रहा था, तो वह भी इस महीने सुलझने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा।

Powerful Pancham Drishti of Mars and Saturn Promises Success and Fulfillment for 3 Lucky Signs
अक्तूबर माह में लंबे समय से एक ही कंपनी में काम कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने के अच्छे योग हैं। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के युवाओं के लिए यह महीना कामकाज में नए उत्साह और ऊर्जा लेकर आएगा। वे चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे और अपनी कार्यक्षमता में सुधार करेंगे। जो लोग हाल ही में दिल टूटने का अनुभव कर चुके हैं, वे आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को फिर से सही दिशा में ले जाएंगे। अक्तूबर माह में लंबे समय से एक ही कंपनी में काम कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने के अच्छे योग हैं, जिससे उनकी स्थिति मजबूत होगी। वहीं, जो लोग अपना खुद का व्यवसाय चलाते हैं, वे नए-नए तरीकों से धन कमाने की योजना बनाएंगे। यदि आपने अब तक अपना घर नहीं खरीदा है, तो इस महीने के अंत तक यह सपना किसी खास दोस्त या जान पहचान वाले के सहयोग से पूरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Powerful Pancham Drishti of Mars and Saturn Promises Success and Fulfillment for 3 Lucky Signs
व्यापार में मुनाफा बढ़ने से बिजनेसमैन का मन प्रसन्न रहेगा और वे नई योजनाओं पर काम करेंगे। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय काफी सकारात्मक रहेगा, खासकर जिन लोगों ने हाल ही में नौकरी बदली है। नई जगह पर पदोन्नति और जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आमदनी में भी इजाफा होगा। व्यापार में मुनाफा बढ़ने से बिजनेसमैन का मन प्रसन्न रहेगा और वे नई योजनाओं पर काम करेंगे। छात्र जातकों के लिए भी यह समय करियर में नई ऊंचाइयों को छूने वाला होगा। इसके साथ ही, आपकी कुंडली में सरकारी नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं, जो आपके लिए स्थिरता और सुरक्षा का माध्यम बनेगा। परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा, खासकर विवाहित जातकों को जीवनसाथी और भाई-बहनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न और खुशहाल रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed