फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस महीने राहु समेत सात ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, पांच राशियों के लिए शुभ संकेत

Tue, 01 Sep 2020 12:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 01 Sep 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
planets transit in september month rahu transit in tauras impact on all rashi
planets transit: सितंबर महीने में कुल मिलाकर सात ग्रहों की स्थितियों में बड़ा फेरबदल होने वाला है। - फोटो : अमर उजाला

अंग्रेजी कैलेंडर का नया महीना सितंबर शुरू हो चुका है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस महीने में कई ग्रहों में बदलाव देखने को मिलेगा। सितंबर के महीने में कुल मिलाकर सात ग्रहों की स्थितियों में बड़ा फेरबदल होने वाला है। इसमें से कुछ ग्रह अपनी राशि बदलकर दूसरी राशि में जाएंगे तो कुछ वक्री और मार्गी होंगे। इस महीने में सबसे बड़ा राशि परिवर्तन राहु और केतु का होगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक सितंबर महीने में बुध, गुरु, सूर्य, मंगल, शुक्र और राहु-केतु अपनी राशि बदलने वाले हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब-जब ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तब-तब इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर शुभ-अशुभ दोनों तरह का प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं बड़े ग्रहों का आप पर कितना प्रभाव पड़ेगा।








 


 
planets transit in september month rahu transit in tauras impact on all rashi
sun transit 2020

कन्या राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन-16 सितंबर
16 सितंबर को सभी ग्रहों के राजा और प्रत्यक्ष देवता सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी किसी की कुंडली में सूर्य प्रबल होता है तो उसे मान-सम्मान और नौकरी में तरक्की मिलती है। ऐसे में जिन जातकों की कुंडली में सूर्य मजबूत होगा उनके लिए समय शुभ और लाभ प्राप्ति का योग बनेगा। सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं।

planets transit in september month rahu transit in tauras impact on all rashi
mars transit 2020

मंगल होंगे वक्री-10 सितंबर
ग्रहों के सेनापति, धरती पुत्र और स्वभाव से उग्र माने जाने वाले मंगल ग्रह स्वयं की राशि में मेष में 10 सितंबर से वक्री चाल से चलना आरंभ करेंगे। वक्री चाल का मतलब उल्टी चाल चलना होता है। कोई भी ग्रह जब उल्टी चाल चलता है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। मंगल को क्रूर ग्रह का दर्जा प्राप्त है ऐसे में 10 सितंबर को मंगल की व्रकी चाल से कुछ राशियों के जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
planets transit in september month rahu transit in tauras impact on all rashi
mercury transit
बुध का कन्या राशि में गोचर- 3 सितंबर
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके 3 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 02 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। बुध का कन्या राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए शुभफलदायक साबित होने वाला होगा।
विज्ञापन
planets transit in september month rahu transit in tauras impact on all rashi
गुरु ग्रह

गुरु होंगे मार्गी- 13 सितंबर
सबसे शुभ फल देने वाले गुरु ग्रह 13 सितंबर को अपनी ही राशि धनु में मार्गी होने वाले हैं। गुरु के मार्गी होने से कई राशियों के जीवन में शुभ बदलाव आने के संकेत हैं। धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति कर्क राशि में उच्च तथा मकर राशि में नीचराशिगत माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर प्रत्यक्ष प्रभाव दिखाई देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed