फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masik Rashifal November 2021: करियर, पैसा और सेहत के नजरिए से कैसा रहेगा नवंबर का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

Mon, 01 Nov 2021 07:15 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 Nov 2021 07:15 AM IST
विज्ञापन
monthly horoscope november 2021 Masik Rashifal november prediction for all zodiac signs
मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Monthly Horoscope November 2021 In Hindi:  आज से नया महीना नवंबर आरंभ हो रहा है। अंग्रेजी कैलेंडर का यह 11वां महीना होता है। नवंबर महीने के पहले सप्ताह में दीपावली का प्रमुख त्योहार मनाया जाएगा। इसके अलावा ज्योतिष नजरिए से नवंबर का महीना बहुत खास रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रहों की चाल बदलेगी जिस कारण से यह काफी अहम रहेगा। नवंबर महीने के शुरुआती दिनों में बुध ग्रह जो बुद्धि, विवेक और व्यापार के कारक ग्रह हैं वे कन्या से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद इसी महीने की 21 तारीख को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। नवंबर में सबसे बड़े और शुभफल देने वाले गुरु ग्रह का भी राशि परिवर्तन होगा। गुरु 20 नवंबर को शनिदेव की राशि छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा 16 नवंबर को सूर्य देव भी तुला राशि को छोड़कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। नवंबर महीन में कई ग्रहों की युति भी बनेगी। ऐसे में सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका कैसा प्रभाव रहेगा आइए जानते हैं नवंबर माह का मासिक राशिफल...

monthly horoscope november 2021 Masik Rashifal november prediction for all zodiac signs
राशि
मेष 
मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिले-जुले फल देने वाला साबित होगा। इस महीने यदि आप आलस्य छोड़कर अपने काम समय पर करते हैं और अपनी सेहत के प्रति लापरवाही नहीं बरतते हैं तो आपके लिए यह महीना शुभ फल देने वाला साबित होगा। माह की शुरुआत में सुख-सुविधाओं पर खूब धन खर्च करेंगे। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे, लेकिन भूलकर भी किसी के फटे में टांग अड़ाने से बचें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। माह के मध्य में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना है। इस दौरान आप मौसमी बीमारी या फिर पेट संबंधी रोग के शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और किसी भी व्यक्ति के लिए बातचीत के दौरान सोच-समझकर शब्दों का प्रयोग करें। भूमि-भवन का क्रय-विक्रय संभव है। घर के किसी प्रिय सदस्य के विवाह तय हो जाने पर खुशियों का माहौल रहेगा। माह के उत्तरार्ध में करिअर-कारोबार की दिशा में अतिरिक्त प्रयास एवं श्रम की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय : घर में बनी पहली रोटी प्रतिदिन गाय को खिलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
monthly horoscope november 2021 Masik Rashifal november prediction for all zodiac signs
राशि

वृष
वृषभ राशि के लिए नवंबर का महीना जीवन से जुड़े कई अवसर को लेकर आ रहा है। सिर्फ आपको इन अवसरों को बगैर समय गंवाए समझदारी के साथ लाभ उठाना है। रोजी-रोजगार से जुड़ा इंतजार खत्म होगा। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और आय के नये स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने श्रम एवं समझदारी से एक नई पहचान बनाने में कामयाब होंगे। कामकाजी महिलाओं के समय अनुकूल है। माह के अंत तक वाहन सुख की प्राप्ति भी संभव है। माह के तीसरे सप्ताह में धन के लेन-देन को लेकर खूब सतर्क रहें। इस दौरान किसी काम को बहुत सोच-समझकर ही हाथ में लें और जो हाथ में हैं, उसे किसी दूसरे के भरोसे पर न छोड़ें, अन्यथा बनता काम बिगड़ सकता है। इस दौरान कामकाज में अचानक से अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में धीमे-धीमे कदम बढ़ाएं अन्यथा उतावलेपन पर बनी बात बिगड़ सकती है। सुखी दांपत्य जीवन जीने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। साथ ही उसकी सेहत का भी विशेष ख्याल रखें। माह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की धार्मिक यात्रा संभव है।
उपाय : प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी के चरणों के सिंदूर का तिलक लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
monthly horoscope november 2021 Masik Rashifal november prediction for all zodiac signs
मिथुन

मिथुन 
मिथुन राशि के लिए नवंबर माह जीवन की तमाम तरह की अड़चनों को दूर करके सफलता के नए द्वार खोलने जा रहा है। मनचाहा पद या प्रमोशन पाने के लिए आपको लोगों के साथ सामंजस्य और प्रेम बनाकर चलना होगा। करिअर और कारोबार में आगे बढ़ने के लिए आपको अच्छे मौके मिलेंगे। हालांकि कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें। माह के मध्य में आपकी मेहनत और प्रयासों के सकारात्मक फल प्राप्त होंगे। इस दौरान तक आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की उपलब्धि से आपका सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा। भूमि-भवन या फिर वाहन से जुड़ा बड़ा सपना पूरा होगा। सत्ता-सरकार से लाभ होगा। महिलाओं की धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। इस माह घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के बड़े मौके मिलेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं। माह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत और संबंधों के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
उपाय : प्रतिदिन गणपति की पूजा में दूर्वा अर्पित करें और गणेश गायत्री मंत्र 'ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात्' का प्रतिदिन एक माला जप करें।

विज्ञापन
monthly horoscope november 2021 Masik Rashifal november prediction for all zodiac signs
राशि

कर्क 
कर्क राशि के जातकों को नवंबर के महीने में सेहत और संबंधों के प्रति बहुत गंभीर होना पड़ेगा, अन्यथा बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। माह की शुरुआत में कामकाज को लेकर बहुत ज्यादा व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन इन सबके बीच आपको अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखना होगा और इष्ट-मित्रों एवं परिजनों के साथ बहुत सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करना होगा, अन्यथा कोई बड़ी गलतफहमी आपके निजी संबंधों में दरार डालने का काम कर सकती है। विशेष तौर पर प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कोई कदम आगे बढ़ाएं और गलतफहमियों को विवाद की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें। किसी प्रिय चीज की खरीददारी के लिए जेब से अधिक खर्च होने की संभावना है। माह के दूसरे सप्ताह में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। माह के मध्य में राजनीति से जुड़े लोगों कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मनचाहा पद या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के साथ नई चुनौतियां भी सामने होंगी। इस दौरान करिअर हो या कारोबार पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। रोजी-रोजगार पर पूरा ध्यान दें, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
उपाय : अपने घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करके प्रतिदिन पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का एक माला जप करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed