ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 26 अगस्त को दोपहर 11 बजकर 18 मिनट पर सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 22 सितंबर तक गोचर करेंगे उसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कन्या राशि इनकी अपनी राशि है और यहां पर ये उच्चराशिगत होते हैं अतः इस राशि के लोगों के लिए ये भद्रयोग का निर्माण करेंगे जो बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। जिन जातकों की जन्मकुंडली में बुध केंद्र व त्रिकोण में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए तो अतिशुभ फल प्रदान करेंगे किन्तु जिनकी जन्मकुंडली के अशुभ भाव में गोचर करेंगे उन्हें बहुत अच्छा परिणाम नहीं मिलेगा। इनके राशि परिवर्तन का राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Mercury Transit: 26 अगस्त को बुध का कन्या राशि में प्रवेश, इन राशि के लोगों को मिल सकता है लाभ
मेष राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किंतु ऐसे गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी जो पढ़े लिखे होंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में भी उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों का निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
वृषभ राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को आशातीत सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
मिथुन राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन शुभ परिणाम दायक रहेंगे। आपके लिए भद्रयोग का निर्माण होगा जिसके फलस्वरूप मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग की उम्मीद। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो वह परिणाम भी बेहतर रहेगा।
कर्क राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव साहस और पराक्रम की वृद्धि तो कर आएगा ही भाइयों में आपसी सहयोग भी बढ़ेगा। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। अपनी योजनाओं तथा रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।