मंगल ग्रह 10 सितंबर 2020 को मेष राशि में वक्री चाल चलेंगे और 4 अक्टूबर 2020 तक इसी अवस्था में रहेंगे। मंगल की वक्री चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इस दौरान कई राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। आइए जानते हैं आपकी राशि पर मंगल की वक्री चाल का प्रभाव क्या होगा।
10 सितंबर से मंगल चलेगा उल्टी चाल, इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
इस अवधि में मानसिक परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
वृष
अपनी सेहत का ध्यान रखें। राह में चुनौतियां आने की संभावना है। साहस के साथ-साथ धैर्य से काम लेना होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।
मिथुन
आमदनी में रुकावटें आ सकती हैं। इस समय बनते-बनते काम रुक सकते हैं। हालांकि जमीन से जुड़े मामलों में लाभ होने की संभावना है। अपने गुस्से को काबू करें।
कर्क
मंगल की वक्री चाल का असर आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक रूप से पड़ेगा। किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा भी हो सकता है। कारोबार में बदलाव के संकेत हैं।