{"_id":"5f55deef1110ce69553e6a3e","slug":"mars-retrograde-2020-impact-on-all-zodiac-sign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज से बदली मंगल की चाल, मेष राशि में मंगल की वक्री चाल किस पर पड़ेगी भारी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज से बदली मंगल की चाल, मेष राशि में मंगल की वक्री चाल किस पर पड़ेगी भारी
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 10 Sep 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
मंगल की वक्री चाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जीवन शक्ति को सभी प्राणियों के शरीर में खून के रूप में संचालित करने वाले पृथ्वी पुत्र मंगल 09 सितंबर की मध्यरात्रि बाद 03 बजकर 48 मिनट पर वक्री हो रहे हैं। अपनी वक्री अवस्था में चलते मंगल 04 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 04 मिनट पर रेवती नक्षत्र एवं मीन राशि में प्रवेश करेंगे और पुनः 14 नवंबर की प्रातः 06 बजकर 04 मिनट पर मार्गी होकर 24 दिसंबर को सुबह 10 बजकर सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करते हुए 22 फरवरी 2021 की सुबह 04 बजकर 33 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद बृषभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इस प्रकार ये 02 माह 04 दिन तक वक्री रहेंगे।
मंगल का वक्री होना सभी राशियों के लिए कैसा प्रभाव कारक रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
2 of 13
राशि
मेष राशि- राशि स्वामी मंगल का आपकी की ही राशि में वक्री होना मिलाजुला फलदायक रहने वाला है। कहीं न कहीं पारिवारिक और मानसिक रूप से अपने आपको परेशान महसूस करेंगे। स्वभाव में भी उग्रता आ सकती है इसीलिए अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अच्छे सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी झगड़े विवाद से दूर रहें और उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें।
3 of 13
राशि
वृषभ राशि- इस राशि के लिए मंगल सामान्यतः नुकसानदेय ही रहते हैं। राशि से हानि भाव में मंगल का वक्री होना अत्यधिक खर्च और आर्थिक तंगी का सामना करवाएगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा भी कष्ट कर समाचार भी मिल सकता है कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। यात्रा देशाटन का संयोग बनेगा। स्वभाव में लचीलापन तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- मंगल का वक्री होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही कोई बड़ा अनुबंध भी हासिल कर सकते हैं। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। सरकारी विभागों में सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हों तो यह अवसर अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद गहरा सकता है इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने ना दें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि से कर्म भाव में वक्री मंगल मिले-जुले फल कारक रहेंगे। इनकी अत्यधिक ऊर्जा शक्ति आपके स्वभाव में उग्रता ला सकती है जिसके फलस्वरूप अधिकारियों तथा ईस्ट मित्रों से झगड़े विवाद बढ़ सकते हैं अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन तथा नई सर्विस के भी योग बन रहे हैं। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय भी कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।