फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2018 : इस मंत्र के जपने से भरेगी सूनी गोद, आंगन में खेलेंगे लड्डू गोपाल

Thu, 30 Aug 2018 08:17 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
krishna mantra fulfill your boy baby desires
krishna

कान्हा जैसी सुंदर संतान का सपना हर कोई देखता है। हर किसी की चाहत होती है कि उसके आंगन में मुरली मनोहर कन्हैया शरारतें करता दिखे। लेकिन कई बार विवाह के वर्षों बीत जाने के बाद पति-पत्नी की यह चाह नहीं पूरी हो पाती है। ज्योतिष में इस समस्या के लिए पति या पत्नी की कुंडली में संतान दोष अथवा पितृदोष आदि को कारण बताया गया है। जिन दंपत्तियों की कुंडली में ग्रह संतान प्राप्ति में बाधक बन रहे हों और तमाम उपायों के बाद संतान का सपना न पूरा हो पाया हो उन्हें जन्माष्टमी के दिन से 'संतान गोपाल मंत्र' का नित्य 108 बार जप करना चाहिए।

krishna mantra fulfill your boy baby desires
krishna
 'संतान गोपाल मंत्र

" ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः ।"
krishna mantra fulfill your boy baby desires
krishna
करें कृष्ण के बाल रूप की साधना
इस मंत्र को जपने से पूर्व जन्माष्टमी के दिन अपने पूजन कक्ष में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की फोटो लगाएं अथवा घर में विधि—विधान से लड्डू गोपाल स्थापित करके प्रतिदिन उन्हें श्रद्धा और विश्वास के साथ माखन मिसरी का भोग लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
krishna mantra fulfill your boy baby desires
krishna - फोटो : krishna
108 बार करें जाप
पूजन और भोग लगाने के पश्चात स्वस्थ संतान की कामना को पूरा करने वाला संतान गोपाल मंत्र का भक्ति भाव के साथ 108 जाप करें। जाप करने के लिए तुलसी की 108 मनकों वाली माला का प्रयोग करें। 
विज्ञापन
krishna mantra fulfill your boy baby desires
krishna
प्रात:काल जपें मंत्र
इस मंत्र का नित्य प्रात:काल जाप करने से शीघ्र ही कान्हा जैसी सुंदर, स्वस्थ, सम्मान और समृद्धि बढ़ाने वाली संतान की प्राप्ति होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed