फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 अप्रैल को गुरु का राशि परिवर्तन: तुला राशि के लोगों पर कैसा रहेगा प्रभाव?

Sat, 03 Apr 2021 07:58 AM IST
विनोद शुक्ला मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़ Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 03 Apr 2021 07:58 AM IST
विज्ञापन
jupiter transit in aquarius guru ka rashi parivartan 2021 effect on libra tula rashi
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
Guru Rashi Parivartan 2021: ग्रहों के राशि बदलने की प्रक्रिया को ज्योतिषशास्त्र में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी ग्रहों में गुरु ग्रह का गोचर काफी प्रभावशाली होता है। बृहस्पति 6 अप्रैल को मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इस राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे। अपनी इस यात्रा के मध्य ये 20 जून की रात्रि 8 बजकर 28 मिनट पर वक्री होंगे और उसी अवस्था में चलते हुए पुनः14 सितंबर की दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बीते 13 महीनों से मकर राशि में शनि के साथ चल रहे बृहस्पति 5 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को रात्रि 24:22 बजे अपनी राशि बदलकर कुंभ में आ जाएंगे।
jupiter transit in aquarius guru ka rashi parivartan 2021 effect on libra tula rashi
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि भी शनि की राशि है जो बृहस्पति की शत्रु राशि है। इसलिए देश और दुनिया के लिए अभी माहौल नहीं बदलेगा। अभी 13 महीने और यथावत चलता रहेगा। बृहस्पति 20 जून को वक्री होकर 14 सितंबर को पुनः मकर राशि में वापस आएंगे और 20 नवंबर तक मकर में ही रहेंगे, किंतु 20 नवंबर से और 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ में ही विचरण करेंगे। इस राशि परिवर्तन का तुला राशि पर कैसा होगा असर इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...
jupiter transit in aquarius guru ka rashi parivartan 2021 effect on libra tula rashi
राशि

तुला राशि और गुरु का राशि परिवर्तन : कार्यकुशलता बढ़ेगी। संतान पक्ष से संतुष्टि रहेगी। राजनीतिक लोगों से संपर्क बढ़ेगा। प्रतिष्ठा एवं सम्मान के योग बन रहे हैं। बड़े-बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा, संतान से जुड़ी कोई परेशानी दूर होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, यदि उच्च शिक्षा ग्रहण करने का विचार कर रहे थे तो उसके लिए भी समय अच्छा है।किसी नए मेहमान का आगमन संभव है। घर में किसी विवाहयोग्य सदस्य का विवाह संपन्न हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jupiter transit in aquarius guru ka rashi parivartan 2021 effect on libra tula rashi

धन से जुड़ी हर समस्या दूर होगी और आमदनी में बढ़ोतरी दिखाई देगी। यदि आप सिंगल थे तो आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है और दोस्तों से भरपूर सहयोग मिलेगा। 15 सितंबर से 20 नवंबर तक माता को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।यदि आप विदेश में रहते हैं तो इस समय आप अपने वतन लौटने का प्लान कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा,साथ ही जिन भी जातकों का प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी विवाद था तो उसमें सफलता मिल सकती है। इसके लिए आपको अपने प्रयास जारी रखने की जरूरत होगी।

विज्ञापन
jupiter transit in aquarius guru ka rashi parivartan 2021 effect on libra tula rashi
गुरु का राशि में परिवर्तन
20 नवंबर से हर प्रकार का संतान सुख प्राप्त होगा। धन से जुड़ी हर आर्थिक तंगी भी दूर होगी। शिक्षा में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर आप किसी भी निर्णय को लेने में सक्षम महसूस करेंगे।

उपाय : रोजाना गाय को आटे की लोई पर हल्दी का तिलक लगाकर खिलाएं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed