फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Mangal Vakri 2025: नए साल में गुरु- मंगल दोनों होंगे वक्री, इन राशियों पर पड़ेगा असर

Sat, 23 Nov 2024 05:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 23 Nov 2024 05:45 AM IST
सार

दृक पंचांग के अनुसार गुरु ग्रह 09 अक्तूबर से वृषभ राशि में दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर वक्री हो चुके हैं और यह 4 फरवरी 2025 तक इसी अवस्था में चलेंगे। वहीं मंगल की बात करें तो 7 दिसंबर को कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे और 24 फरवरी 2025 को सीधी चाल से चलने लगेंगे

विज्ञापन
Jupiter and Mars Retrograde 2025 in New Year These zodiac signs may face financial and health problems
गुरु और मंगल ग्रह की वक्री चाल कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। - फोटो : amar ujala

Jupiter and Mars Retrograde 2025: साल 2024 अब अपने अंतिम चरण की ओर है। 2024 समाप्त होने में कुछ ही महीने शेष रह गए हैं और जल्द ही हम सब साल 2025 में प्रवेश करेंगे। आने वाला नया साल 2025 शुरुआत से ही ग्रह नक्षत्रों का खासा प्रभावी रहेगा। ग्रहों के प्रभाव से सभी 12 राशियों पर काफी असर देखने को मिल सकता है। 


जहां देवगुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे वहीं दूसरी ओर ग्रहों के सेनापति मंगल भी वक्री अवस्था में रहेंगे। दृक पंचांग के अनुसार गुरु ग्रह 09 अक्तूबर से वृषभ राशि में दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर वक्री हो चुके हैं और यह 4 फरवरी 2025 तक इसी अवस्था में चलेंगे। वहीं मंगल की बात करें तो 7 दिसंबर को कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे और 24 फरवरी 2025 को सीधी चाल से चलने लगेंगे। ऐसे में गुरु और मंगल ग्रह की वक्री चाल कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

Vakri Budh 2024: जल्द ही बुध चलेंगे उल्टी चाल, इन रशियों की चमकेगी किस्मत

Jupiter and Mars Retrograde 2025 in New Year These zodiac signs may face financial and health problems
गुरु और मंगल ग्रह की वक्री चाल कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि में जहां गुरु ग्रह दूसरे वहीं मंगल ग्रह चौथे भाव में वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। करियर की बात करें तो नौकरी में भी थोड़ी समस्या आ सकती है जिस वजह से मानसिक परेशानी हो सकती है। व्यापार में कोई रणनीति बनाकर काम करने का प्रयास करेंगे वो सफल नहीं होगी। आपको धन हानि भी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सावधान रहने की जरूरत है। 

Jupiter and Mars Retrograde 2025 in New Year These zodiac signs may face financial and health problems
गुरु और मंगल ग्रह की वक्री चाल कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के लग्न भाव में गुरु ग्रह और तीसरे भाव में मंगल वक्री होंगे। वृषभ राशि के जातकों को भी साल 2025 में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में  स्थानांतरण हो सकता है। व्यवसाय के दौरान रणनीति के बिना काम करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों की बात करें तो धन हानि हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter and Mars Retrograde 2025 in New Year These zodiac signs may face financial and health problems
गुरु और मंगल ग्रह की वक्री चाल कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों की कुंडली में गुरु दसवें और मंगल 12वें भाव में वक्री होंगे। सिंह राशि के जातकों के जीवन में भी कठिनाइयां आ सकती है। नौकरी में अत्यधिक दबाव के कारण आप नौकरी भी बदल सकते हैं। व्यवसाय में आपको नुकसान हो सकता है। व्यर्थ के खर्च बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों में भी तनाव की स्थिति  देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed