फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monthly Horoscope: जुलाई माह का मासिक राशिफल, मेष से लेकर मीन राशि वाले इन दिनों रहें जरा बचके...

Sat, 29 Jun 2024 11:21 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 29 Jun 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
july monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
जुलाई मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि-


माह का आरंभ बेहतरीन कामयाबियों भर रहेगा। राशि स्वामी मंगल के द्वारा बनाया गया रूचक योग आपके लिए कार्य व्यापार की दृष्टि से तो उत्तम रहेगा साथ ही अपनी सूझबूझ और समय पर लिए गए निर्णयों के द्वारा सफलताओं के शिखर तक पहुंचेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए लोगों से मेलजोल भी बढ़ेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। माह की 17-18 तारीख को रहें जरा बचके। 

july monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
संपूर्ण माह अप्रत्याशित सफलताओं का सामना करवाएगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संतान सम्बंधी चिंता में भी कमी आएगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। विवादित मामलों को कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। अनेक सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। माह की 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।
july monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
माह पर्यंत गोचर ग्रहों में आए सुधार के फलस्वरूप सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। योजनाएं गोपनीय रखें आगे बढ़ें। माह की 5-6 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
विज्ञापन
july monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
माह कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणाम वाला रहेगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति और सम्मान में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। शीर्ष नेतृत्व से भी सहयोग मिलेगा। काफी दिनों के प्रतीक्षित कार्य सफल होंगे। विदेशी मित्रों और संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। माह की 23-24 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
july monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह राशि-
माह हर तरह से लाभदायक और व्यस्तता वाला रहेगा। कार्य-व्यापार में वृद्धि दर वृद्धि होती रहेगी। किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो अथवा नया व्यापार आरंभ करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार देने से भी बचें। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। माह की 25-26 तारीख को रहें जरा बचके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed