फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 24 August 2021: जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार, इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा

Tue, 24 Aug 2021 06:28 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 24 Aug 2021 06:28 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने माता पिता की सभी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे उनके लिए यश मे वृद्धि होगी। आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। यदि ऐसी स्थिति पैदा हो, तो आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान भी दिलवाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिससे उनके हर रिश्ते में मधुरता आएगी। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सेहत के लिए कुछ नरम गरम रह सकती है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उसमें लापरवाही तो वह आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत पैदा कर सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से व्यवसाय में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। राजनीतिक प्रतिद्वंदी आज आप से आगे निकलने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग मार्ग आज प्रशस्त होगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपके भाई व बहनों से कोई विरोध चल रहा है, तो वह तो वह भी आज समाप्त होगा। संतान पक्ष की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका आपका मनोबल बढ़ेगा, लेकिन आज आपको अनैतिक गतिविधियों से भी चलना होगा और अपनी सामाजिक गतिविधियो का ध्यान रखना होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। आज आप अपनी किसी समस्या के लिए अपने पिता से यदि आज कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो वह आपकी परेशानियां काफी हद तक सुलझ जाएंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी रोमांचक रहने वाला है। यदि संतान पक्ष के विवाह में कोई परेशानी आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपका प्रिय आपके व्यापार में आपके सामने कोई परेशानी खड़ी कर सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे। आज शुभ कार्यों पर भी काफी धन व्यय करेंगे, लेकिन यह आप को ध्यान में रखकर करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed