फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 18 August 2021: बुधवार को इन 7 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चेहरे पर खिलेगी मुस्कान

Wed, 18 Aug 2021 06:28 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 18 Aug 2021 06:28 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी हर्षोल्लास वाला रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बनती दिख रही है, जिसके आपका मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी विवाह व मंगल कार्य में सम्मिलित हो सकते है, जिसमें आपकी कुछ परिजनों से मुलाकात होगी। आज आपके सोचें हुए सभी कार्य पूरे होंगे, जिन्हें देखकर आप उत्साहित होंगे।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूलता भरा रहेगा। परिवार में सुख शांति पूर्ण वातावरण रहेगा, जिससे आपको यदि कोई पुरानी समस्या थी, तो वह भी समाप्त होगी। नौकरी कर रहे जातक यदि स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के आशीर्वाद से आज आपको धन प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपको आज अपने अनावश्यक खर्चा  पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप संगीत व कला का भी आनंद लेते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज अपने आलस्य को त्याग कर अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आज आप अपने ऊपर ही कुछ खर्चा करने की सोचेंगे, जिसमें आप कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। नौकरी में आज आपको कोई जिम्मेदारी वाला कार्य सौंपा जा सकता है, जिसे सायंकाल तक पूरा करने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन बिजनेस में अच्छे परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने जीवन साथी व संतान के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई उतम अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधा को दूर करेंगे। बिजनेस मे आज आपको अपने किसी मित्र के साथ की आवश्यकता होगी, तभी आप अपने बिजनेस की कुछ नयी योजना को आगे बढ़ा पाएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए कार्य सफल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed