फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 17 March 2022 : इन पांच राशि वालों को होगा धन लाभ, नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 17 Mar 2022 09:35 PM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 17 Mar 2022 09:35 PM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : आज आपकी सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो आपको उस धन को वापस मिल पाना मुश्किल होगा - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके स्थितियों को पहचान कर ही निर्णय लेना बेहतर रहेगा, क्योंकि आज आपको आपका कोई साथी बढ़ा चढ़ाकर किसी बात को बता सकता है, जिसके कारण आप क्रोध में आ सकते हैं। भाई व बहनों से भी आज आपको बातचीत करते समय सावधान रहना होगा। यदि आप अपने धन को सट्टेबाजी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम से प्रसन्न होकर सीनियर्स आपकी सराहना करेंगे। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आपको किसी समस्या के लिए पिताजी से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Mangal Gochar 2022: - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। आप अपने लिए भी कुछ शॉपिंग कर सकते हैं, जैसे नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि पिछले दिनों से यदि आपकी दिनचर्या बिगड़ रही थी, तो आप उसे भी सुधरेंगे। आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक आयोजन में लेकर जाएंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के रिटायर होने के कारण परिवार में किसी पार्टी का आयोजन किया जा सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपने किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करके निर्णय लिया, तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने किसी परिजन से मदद मांग सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित है, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है, नहीं तो आपको कोई शारीरिक समस्या हो सकती है। विदेशी कंपनियों में लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। सायंकाल का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। आपको अपने पिछले किए गए निवेशो का लाभ मिलेगा और आप अपने पास अत्यधिक धन पाकर अपने कुछ खर्च और बढ़ा लेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों ने जितने लाभ की उम्मीद की थी, व्यापार में उनको इतना लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। माता जी से आपको बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। सायंकाल के समय आप जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed