Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी से भी कड़वे शब्द बोलने से बचना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप दान पुण्य कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है।
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें कोई नया पदभार सौंपा जा सकता है। आपको कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला ले,तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना भी बेहद जरूरी होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी नए कार्य में भी हाथ आजमाने की सोचेंगे,जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। मित्रों के साथ आपका कहीं सैर सपाटे का प्लान बन सकता है।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी परेशानियां बढ़ जाएगी,लेकिन सायंकाल के समय आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। संतान को किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आप दान पुण्य के कार्य में भी कुछ धन व्यय करेंगे,जिससे आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा थी,तो वह आज पूरी होगी और सायंकाल के समय आपको किसी प्रिय व्यक्ति के दर्शनों का लाभ मिलेगा। मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी,लेकिन आपको दूसरों की मदद करते समय अपने कामों की भी सुध बुध लेनी होगी। यदि आपने अपनों को छोड़ा,तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।