Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 11 April 2022 : इन चार राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन रहेगा शुभ, होगा मुनाफा
आज का दिन कार्यक्षेत्र में बहुत बढ़िया रहेगा, क्योंकि आप अपने साथियों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा और आपको दूसरों की मदद करते समय ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने परिवार में छोटे बच्चों की कुछ फरमाइशों को भी पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।
आज का दिन आप अपने परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। यदि परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी,तो वह समाप्त होगी और सब एकजुट हुए नजर आएंगे। किसी सदस्य की सरकारी नौकरी से संबंधित यदि कहीं बातचीत चल रही थी,तो वह पूरी होगी और उन्हें कोई पद मिल सकता है। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,क्योंकि आपको पेट दर्द,गैस,अपज आदि जैसे कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति का दिन रहेगा। आपको किसी नए वाहन,मकान,दुकान आदि की प्राप्ति होगी। जिस कारण आप प्रसन्न रहेंगे और परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन भी करेंगे,लेकिन आपको ननिहाल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको किसी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को नहीं खोना है,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको प्रिय व महान पुरुषों के दर्शन का लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी।
आपकी राज्य मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आपने शीघ्रता व भावुकता में किसी निर्णय को लिया,तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आपको अक्समात बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकांक्षाओं की पूर्ति करते नजर आएंगे,लेकिन आपको अपने बिखरे हुए व्यापार को संभालना होगा,तभी आप उससे लाभ कमा पाएंगे,जो लोग किसी नौकरी में कार्यरत हैं और वह किसी पार्ट टाईम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।