फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 03 March 2022: मेष, वृषभ और कर्क समेत तीन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, मीन राशि वाले रहें सतर्क

Thu, 03 Mar 2022 09:50 PM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 03 Mar 2022 09:50 PM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal: आज का दिन आप अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिनसे भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आप अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिनसे भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मित्रों के सहयोग से आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करके प्रसन्न होंगे, लेकिन आपकी इस तरक्की को देखकर आपके कुछ शत्रु आपसे ईष्या करेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कमों में रोड़ा अटका सकते हैं। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने साझेदारी में चल रहे व्यवसाय से मन मुताबिक लाभ मिलेगा व पार्टनर के ऊपर भी आपका भरोसा और गहरा होगा, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए आज आपको अपने जीवनसाथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को सुनना होगा। सायंकाल के समय आपको चोट आदि लगने की संभावना बनती दिख रही है, इसलिए यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे स्थगित कर दें। रोजगार की दिशा में जो लोग इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, क्योंकि आपको नौकरी में आपका कोई शत्रु फसाने की कोशिश करेगा और उसके कहने में आकर आप अपने अधिकारियों से किसी वाद विवाद में पड़ सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें भी आज फैसला आपके लिए निराशा दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। सायंकाल के समय यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आज आपकी संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और परिवार में भी त्योहार जैसा माहौल रहेगा। आज आपको अपने घर में रहकर सुख शांति का अनुभव महसूस करेंगे, लेकिन आज आप अपनी डूबी हुई रकम को वापस लाने के लिए कुछ प्रयास करेंगे, जिसमे कामयाब भी रहेंगे। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने की सोच रहे हैं, तो वह आवेदन कर सकते हैं, उसके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको व्यवसाय के लिए भी कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed