दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग पौष माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और कृत्तिका नक्षत्र है। चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है।
पढ़ें 7 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
आज आपके खर्चों में कमी आएगी और आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन संचित कर पाने में सफल होंगे। परिवार संघ उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ समस्याएं रह सकती हैं जिनके प्रति किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। दांपत्य जीवन में दिन बढ़िया रहेगा।
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कार्य क्षेत्र से लेकर निजी जीवन तक आज कोई भी चुनौती आपके सामने टिक नहीं पाएगी। आप मानसिक मजबूती से डटे रहेंगे जिससे हर क्षेत्र में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। संतान से अच्छे समाचार मिलने की संभावना होगी। यदि आप किसी लव रिलेशनशिप में है तो दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा और अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के मौके मिलेंगे।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
आज का दिन कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए काफी अनुकूल है। खर्चा थोड़ी अधिक रहेंगे लेकिन फिर भी आमदनी बेहतर रहने से आपका दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आपके कुछ अपने लोग आपका विरोध कर सकते हैं।
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। जहां एक और आमदनी में बढ़ोतरी होगी। वहीं अपनों का प्यार मिलेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें सुख मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा।