{"_id":"5f61eca98ebc3e11a25a2784","slug":"horoscope-today-17-september-2020-dainik-rashifal-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today, 17 September 2020: महालय अमावस्या आज, इन छह राशि वालों के लिए आज का दिन है भाग्यशाली","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today, 17 September 2020: महालय अमावस्या आज, इन छह राशि वालों के लिए आज का दिन है भाग्यशाली
Thu, 17 Sep 2020 09:48 AM IST
रुस्तम राणा
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: रुस्तम राणा
Updated Thu, 17 Sep 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 17 September, 2020
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शाम तक का समय बड़ा अच्छा रहेगा। आप दिल से खुश होंगे, लेकिन उसके बाद कुछ चिंताएं बढ़ेंगी। विरोधी परेशान करेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान मजेदार रहेगा। आप अपने काम को इंजॉय करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बड़ा अच्छा रहने वाला है।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभा कर खाली बैठेंगे और इंजॉय करेंगे। एंटरटेनमेंट में वक़्त गुजरेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय का दिल जीतेंगे और खुश रखेंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन में तनाव रहेगा, फिर भी एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारी रखिए। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। मेहनत पर ध्यान दें। मन में अच्छे विचार आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अपनी मेहनत से काम में सफलता पाएंगे। दोपहर बाद परिवार के साथ वक्त बिता कर खुद को हल्का महसूस करेंगे। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन अपने रिश्ते से काफी खुश होंगे और प्रिया से प्यार भरी बातें करेंगे। काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हल्के खर्चे रहेंगे। दोपहर बाद परिवार के छोटे सदस्यों से कोई काम की बात जानने को मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है। मेहनत का फल मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांच बढ़ेगा। समझदारी बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन फिर भी प्यार में जमे रहेंगे।