वर्ष के आरंभ से ही राशि स्वामी शनि और धन भाव के स्वामी बृहस्पति हानि भाव में गोचर करेंगे जिसके परिणामस्वरूप आपको व्यर्थ भागदौड़ और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे और षड्यंत्र करने से पीछे नहीं रहेंगे इसलिए कोई भी बड़ा कार्य अथवा निर्णय समय बहुत सोच समझकर लें। विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्ति के भी योग। लेन-देन के मामलों में किसी पर भी अधिक विश्वास करना नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है इसके लिए भी सावधान रहें। मार्च के महीने में ग्रह गोचर का कुछ प्रतिकूल प्रभाव आपके लिए कार्य बाधा तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां ला सकता है ध्यान रखें।
Kumbh Rashifal 2021: साल 2021 का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे...
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 19 Jan 2021 08:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन