कर्क राशि 2021
वर्ष के आरंभ से ही आपकी राशि पर बृहस्पति की उच्चदृष्टि पड़ रही है साथ ही शनिदेव की भी दृष्टि पड़ रही है जिसके प्रभावस्वरूप किसी न किसी तरह से पारिवारिक कलह अथवा मानसिक अशांति का सामना तो करना पड़ेगा किंतु परेशानियां आएंगी भी और स्वतः हल भी होती जाएंगी। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत अतिअनुकूल रहेगा, साझा व्यापार करने से बचें। बैंकों के कर्ज के लेनदेन के मामलों में बहुत सावधानी बरतें अन्यथा कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
Kark Rashifal 2021: साल 2021 का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे...
राशि के राजयोग कारक ग्रह मंगल अपनी ही राशि में कर्मभाव में विद्यमान है इसलिए नौकरी करने वालों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। जबतक मंगल इस राशि में गोचर करेंगे कार्यक्षेत्र में कोई परेशानी नहीं आएगी। इनकी दृष्टि संतान भाव पर भी पड़ रही है इसलिए हो सकता है संतान से संबंधित कुछ चिंता आपको अधिक परेशान करें इसे ग्रह गोचर समझकर बढ़ने न दें। शीर्ष नेतृत्व से मधुर संबंध बनाए रखें। मंगल की दृष्टि चतुर्थभाव पर भी पड़ रही है जिसके फलस्वरूप मकान-वाहन खरीदने का संकल्प तो पूर्ण होगा ही जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा । शिक्षा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अति अनुकूल रहेगा। ।6 अप्रैल से 13 सितंबर के मध्य बृहस्पति के कुंभ राशि में गोचर करने के प्रभावस्वरूप कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में कार्यक्षेत्र में झगड़े विवाद से बचें और स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
शुभ तारीखें- 2, 11, 20 और 29
शुभ दिन- सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग- सफेद, गुलाबी, हल्का पीला, लाल, केसरिया
शुभ रत्न- मोती, मूंगा, पुखराज
जब आप मुस्करा उठेंगे
अप्रैल-मई के मध्य कार्य व्यापार के क्षेत्र में विषम परिस्थितियों से लड़ते हुए भी आप सफलताओं के शिखर पर पहुंचेंगे। आपके अपने ही लोग मिलती कामयाबी से ईर्ष्या भी करेंगे। इस अवधि के मध्य सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही नौकरी में पदोन्नति और वेतनमान में अप्रत्याशित वृद्धि आपको मुस्कुराने पर विवश कर देगी।