फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kark Rashifal 2021: साल 2021 का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे...

Wed, 20 Jan 2021 12:52 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 20 Jan 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
Horoscope 2021 Kark Rashifal Predictions 2021 Cancer Horoscope 2021
कर्क राशिफल 2021 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 2021 


ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

वर्ष के आरंभ से ही आपकी राशि पर बृहस्पति की उच्चदृष्टि पड़ रही है साथ ही शनिदेव की भी दृष्टि पड़ रही है जिसके प्रभावस्वरूप किसी  न किसी तरह से पारिवारिक कलह अथवा मानसिक अशांति का सामना तो करना पड़ेगा किंतु परेशानियां आएंगी भी और स्वतः हल भी होती जाएंगी। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत अतिअनुकूल रहेगा, साझा व्यापार करने से बचें। बैंकों के कर्ज के लेनदेन के मामलों में बहुत  सावधानी बरतें अन्यथा कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

Horoscope 2021 Kark Rashifal Predictions 2021 Cancer Horoscope 2021
rashifal 2021

राशि के राजयोग कारक ग्रह मंगल अपनी ही राशि में कर्मभाव में  विद्यमान है इसलिए नौकरी करने वालों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। जबतक मंगल इस राशि में गोचर करेंगे कार्यक्षेत्र में कोई परेशानी नहीं आएगी। इनकी दृष्टि संतान भाव पर भी पड़ रही है इसलिए हो सकता है संतान से संबंधित कुछ चिंता आपको अधिक  परेशान करें इसे ग्रह गोचर समझकर बढ़ने न दें। शीर्ष नेतृत्व से मधुर संबंध बनाए रखें। मंगल की दृष्टि चतुर्थभाव पर भी पड़ रही है जिसके फलस्वरूप मकान-वाहन खरीदने का संकल्प तो पूर्ण होगा ही जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा । शिक्षा प्रतियोगिता में बैठने  वाले छात्रों के लिए भी समय अति अनुकूल रहेगा। ।6 अप्रैल से 13 सितंबर के मध्य बृहस्पति के कुंभ राशि में गोचर करने के प्रभावस्वरूप कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में कार्यक्षेत्र में झगड़े विवाद से बचें और स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

Horoscope 2021 Kark Rashifal Predictions 2021 Cancer Horoscope 2021
rashifal 2021
शुभ अंक- 2
शुभ तारीखें-  2, 11, 20 और 29
शुभ दिन- सोमवार, बुधवार, रविवार 
शुभ रंग- सफेद, गुलाबी, हल्का पीला, लाल, केसरिया
शुभ रत्न- मोती, मूंगा, पुखराज
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope 2021 Kark Rashifal Predictions 2021 Cancer Horoscope 2021
rashifal 2021

जब आप मुस्करा उठेंगे
अप्रैल-मई के मध्य कार्य व्यापार के क्षेत्र में विषम परिस्थितियों से लड़ते हुए भी आप सफलताओं के शिखर पर पहुंचेंगे। आपके अपने ही लोग मिलती कामयाबी से ईर्ष्या भी करेंगे। इस अवधि के मध्य सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही नौकरी में पदोन्नति और वेतनमान में अप्रत्याशित वृद्धि आपको मुस्कुराने पर विवश कर देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed