फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विक्रम संवत 2079 के राजा हैं शनिदेव, इन तीन राशियों के पास है सफलता पाने के कई मौके

Tue, 05 Apr 2022 03:51 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 05 Apr 2022 03:51 PM IST
विज्ञापन
hindu nav varsh vikram samvat 2079 shani dev become king of new vikram samvat these zodiac signs impact
shani dev: शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह है। शनिदेव को एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लगता है। - फोटो : अमर उजाला

02 अप्रैल चैत्र प्रतिपदा शुक्ल पक्ष से नया हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2079 शुरू हो गया है। चैत्र का महीना हिंदू नववर्ष का पहला माह होता है और इस संवत्सर का नाम नल है। इन नव संवत्सर के राजा शनिदेव और मंत्री गुरू हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार हर हिंदू नववर्ष के आगमन पर इनके राजा,मंत्री और इनका मंत्रिमंडल निर्धारित होता है। इस बार नवसंवत्सर के दौरान कई तरह के दुर्लभ संयोग भी बना है। जिस कारण से इस हिंदू नववर्ष का महत्व काफी बढ़ गया है। पूरे नववर्ष पर राजा शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह बहुत शुभ होने वाला है। 

hindu nav varsh vikram samvat 2079 shani dev become king of new vikram samvat these zodiac signs impact
मिथुन
मिथुन राशि
नया हिंदू नववर्ष मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही बढ़िया तरीके से बीतेगा। धन और ऐशोआराम की कोई भी कमी नहीं रहेगा। इस वर्ष शनि का राशि परिवर्तन भी है। 29 अप्रैल को शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही मिथुन राशि वालों के ऊपर चल रही शनि की ढैय्या समाप्ति हो जाएगी। नौकरी और व्यापार में मिथुन राशि के जातकों का फायद मिलना शुरू हो जाएगा। कार्यों में आ रही लगातार बाधाएं धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। कोई नया सौदा होने से आपका साल शानदार तरीके से बीतेगा।
hindu nav varsh vikram samvat 2079 shani dev become king of new vikram samvat these zodiac signs impact
राशि
तुला राशि 
मिथुन राशि की तरह ही तुला राशि से थोड़े दिनों बाद शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को सफलता पाने के नए रास्ते खुद ब खुद आपके पास आने लगेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में चली आ रही योजनाएं कामयाब होंगी। परिवार के लोगों से मेल-मिलाप करने का खूब अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
hindu nav varsh vikram samvat 2079 shani dev become king of new vikram samvat these zodiac signs impact
राशि
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए नया हिंदूवर्ष किसी तरह से वरदान से कम नहीं है। इस साल 29 अप्रैल को शनिदेव का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शनिदेव मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में धनु राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। ऐसे में सभी तरह की परेशानियों का भी अंत हो जाएगा। व्यापार और नौकरी में उन्नति ही उन्नति ही प्राप्ति होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed