फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Ast 2025: नए साल में गुरु का परिवर्तन, 3 राशियों का करियर चमकेगा

Thu, 19 Dec 2024 01:48 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 19 Dec 2024 01:48 PM IST
सार

Guru Ast 2025: जल्द साल 2025 की शुरुआत होने वाली है, जो सभी 12 राशियों के लिए बेहद शुभ है। ज्योतिषियों के अनुसार साल की शुरूआत में कई बड़े ग्रह गोचर होने वाले है, जिससे जातकों को पूरे साल मनचाहे परिणामों की प्राप्ति संभव है।

विज्ञापन
Guru Ast 2025 these zodiac signs will get benefits in Career
ज्योतिष शास्त्र में गुरु को विशेष स्थान प्राप्त है, उन्हें भाग्य, ज्ञान, संतान, विवाह, धन, शिक्षा और - फोटो : अमर उजाला

Guru Ast 2025: गुरु परिवर्तन 2025 के बड़े राशि परिवर्तन में से एक होगा। इस समय देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं और लेकिन वे अभी वक्री हैं। खास बात यह है कि वक्री होने के साथ ही गुरु ग्रह अस्त भी होने जा रहे हैं ऐसे में गुरु जैसे जीवकारक ग्रह का अस्त हो जाना जीव जगत पर कई तरह से प्रभावी होगा।  साल की शुरुआत में जहां शनि अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन में प्रवेश करेंगे, वहीं देवगुरु बृहस्पति भी मिथुन राशि में अस्त होंगे।



पंचांग के अनुसार 12 जून 2025 के गुरु मिथुन राशि में अस्त होने वाले हैं, उनके अस्त होने इन तीन राशियों के भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को विशेष स्थान प्राप्त है, उन्हें भाग्य, ज्ञान, संतान, विवाह, धन, शिक्षा और करियर का कारक माना गया है। ऐसे में उनके अस्त होने पर जातक को कई शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।

Guru Ast 2025 these zodiac signs will get benefits in Career
दान पुण्य से जुड़े कार्य करने पर मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। छात्रों के परीक्षा के परिणाम आएंगे। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार गुरु का अस्त होना आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके धन में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। गुरु की कृपा से घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सेहत की दृष्टि से समय शुभ रहेगा। दान पुण्य से जुड़े कार्य करने पर मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। छात्रों के परीक्षा के परिणाम आएंगे। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपका वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

Guru Ast 2025 these zodiac signs will get benefits in Career
गुरु के अस्त से बिजनेस में आपकी किसी पुरानी योजना से आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
गुरु अस्त होने पर आपकी सभी समस्याएं समाप्त होंगी। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। करियर से जुड़ा कोई निर्णय लेंगे। कारोबार में सोची-समझी रणनीति कारगर सिद्ध होंगी। सहयोगी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। आप शान-शौकत की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। किसी काम को लेकर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। गुरु के अस्त से बिजनेस में आपकी किसी पुरानी योजना से आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Ast 2025 these zodiac signs will get benefits in Career
संतान को किसी मान-सम्मानी की प्राप्ति होगी, जिससे समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। नव दंपत्ति के लिए यह समय बेहद शुभ है। - फोटो : amar ujala

मीन राशि
साल 2025 में गुरु के अस्त होने पर आपकी मकान, वाहन या अन्य किसी चीज को लेने की इच्छा पूरी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याएं भी समाप्त होंगी। विवाह योग्य जातकों की शादी पक्की होने के योग है। सरकारी विभागों में कार्य कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। संतान को किसी मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, जिससे समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। नव दंपत्ति के लिए यह समय बेहद शुभ है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed