{"_id":"68ba8a614454bca47f03ab22","slug":"gemstone-remedies-for-planetary-afflictions-in-astrology-know-planets-and-gemstones-2025-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gemstone Tips: कुंडली में किस ग्रह की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए? यहां जानें","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemstone Tips: कुंडली में किस ग्रह की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए? यहां जानें
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:09 PM IST
सार
रत्न पहनना केवल सजावट के लिए नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए भी आवश्यक है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस ग्रह को संतुलित करने के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 8
इन रत्नों से करें नवग्रह संतुलित
- फोटो : Amar Ujala
Gemstone Tips For Luck: हमारे जीवन में ग्रहों की स्थिति और उनका प्रभाव बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का हमारे स्वास्थ्य, करियर, रिश्तों और मानसिक संतुलन तक पर असर पड़ता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति असंतुलित हो जाती है, तो उसे नौकरी में रुकावट, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें, वैवाहिक या पारिवारिक तनाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति को संतुलित करने के लिए रत्न का बड़ा महत्व बताया गया है। रत्न या उपरत्न धारण करने से न केवल ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव कम हो जाते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाती है। रत्न पहनना केवल सजावट के लिए नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए भी आवश्यक है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस ग्रह को संतुलित करने के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए।
ग्रह और उनके शुभ रत्न
सूर्य
किसी भी व्यक्ति में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सम्मान सूर्य से प्रभावित होते हैं। अगर आपकी कुंडली में सूर्य की ऊर्जा असंतुलित है, तो इसके लिए आप माणिक्य धारण करें। अगर माणिक्य उपलब्ध न हो तो रक्तमणि, सूर्यमणि या तामड़ा भी पहन सकते हैं। इसे दाहिने हाथ की अनामिका में पहनना शुभ माना जाता है।
3 of 8
मून स्टोन
- फोटो : adobe stock
चंद्रमा
चंद्रमा मानसिक शांति और भावनाओं को नियंत्रित करता है। यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा सही स्थिति में नहीं है, तो इसके लिए मोती, चंद्रमणि (मून स्टोन) या स्वेत अकीक पहनना लाभकारी होता है। इसे दाहिने हाथ की अनामिका या मध्यमा उंगली में धारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मूंगा रत्न
- फोटो : adobe stock
मंगल
साहस, ऊर्जा और बल का कारक मंगल को माना जाता है। इसके दोष से बचने के लिए लाल मूंगा पहनना उत्तम है। इसे चांदी, सोना या कांस्य में धारण करना चाहिए। इस रत्न को मंगलवार के दिन दाहिने हाथ की अनामिका में पहनना विशेष रूप से शुभ रहता है।
बुध
बुद्धि, संवाद और व्यापार से जुड़े बुध ग्रह के विपरीत प्रभावों से बचने के लिए लिए पन्ना, मरगज, पेरिडॉट या हरा ऑनेक्स लाभदायक होते हैं। इसे दाहिने हाथ की अनामिका में पहनना शुभ होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।